सीवान में सास की हत्या कर पंखे से लटकाया शव, आंगनबाड़ी सेविका बहू और बेटा गिरफ्तार
सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में सास की हत्या के आरोप में बेटे और आंगनबाड़ी सेविका बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घरेलू विवाद के चलते 55 वर्षीय ...और पढ़ें

सीवान में सास की हत्या कर पंखे से लटकाया शव
HighLights
सीवान में सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी।
बेटा बब्लू यादव और बहू रिंकू देवी गिरफ्तार।
घरेलू विवाद में 55 वर्षीय महिला की हत्या।
संवाद सूत्र, आंदर(सिवान)। आंदर थाना क्षेत्र में सास की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के बेटे और बहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर घरेलू विवाद में हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में शनिवार की रात वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को बेटे और बहू की भूमिका संदिग्ध लगी।थानाध्यक्ष ने रविवार को बेटा व बहु को गिरफ्तार कर पूछताछ एवं साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।कड़ाई से पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए।
बेटे और बहू को न्यायिक हिरासत में भेजा
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर दोनों ने मिलकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी बेटे और बहू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पुत्र बब्लू यादव एवं बहु आंगनबाड़ी सेविका रिंकू देवी के रूप में हुई है।ज्ञात हो कि शनिवार की रात हसनपुरवा गांव निवासी कन्हैया यादव की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी की हत्या कर पंखे से शव को टांग दिया गया था।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।