Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान में रिश्तों का कत्ल: चाची से अवैध संबंध के शक में चाचा पर भतीजे के मर्डर का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

    सिवान के फतेहपुर गांव में भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा मुटूर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध के शक ...और पढ़ें

    चाची से अवैध संबंध के शक में चाचा ने ही ले ली भतीजे की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    चाची से अवैध संबंध के शक में चाचा ने ही ले ली भतीजे की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    HighLights

    1. सिवान में भतीजे की हत्या के आरोप में चाचा गिरफ्तार।

    2. मृतक की मां ने देवर मुटूर यादव पर दर्ज कराई प्राथमिकी।

    3. अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम देने का आरोप।

    संवाद सूत्र, आंदर (सिवान)। थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी करते हुए आरोपित चाचा मुटूर यादव को हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।

    मृतक की मां लीला देवी ने थाना में दिए आवेदन में अपने देवर मुटूर यादव पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि उनका बेटा अपने चाचा के घर रहता था और उन्हें पूरा विश्वास है कि हत्या उसी ने की है।

    आवेदन के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घटना 25 जुलाई की रात की है।

    वहीं, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित को अपनी पत्नी और भतीजे के बीच अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

    जांच के दौरान यदि अन्य तथ्य या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। घटना के बाद स्वजन में कोहराम है, वहीं गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।