Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साधु का वेश, लेकिन नाम रब्बान मोहम्मद; सिवान में ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ाया यूपी का ढोंगी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 09:37 AM (GMT+05:30)

    दरौली के कुर्मी टोला गांव में ग्रामीणों ने साधु के वेश में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछता ...और पढ़ें

    साधु का वेश धरे युवक से पूछताछ करते ग्रामीण। जागरण

    साधु का वेश धरे युवक से पूछताछ करते ग्रामीण। जागरण

    HighLights

    1. साधु के वेश में घूम रहे व्यक्ति पर संदेह।

    2. ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ पुलिस को सौंपा।

    3. पुलिस हिरासत में पूछताछ, पहचान जौनपुर निवासी।

    पंचायत सूत्र, दरौली (सिवान)। दरौली प्रखंड के कुर्मी टोला गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब साधु के वेश में घूम रहे एक व्यक्ति की गतिविधियों पर ग्रामीणों को संदेह हो गया।

    लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उससे पूछताछ शुरू की, लेकिन वह अपनी पहचान और गांव में आने के उद्देश्य के बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

    जौनपुर का रहने वाला है युवक

    जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को अपने साथ थाना ले गई। पूछताछ में उसने खुद को यूपी का बताया।

    उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील अंतर्गत बिजैली गांव निवासी रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू के रूप में हुई है।

    ग्रामीणों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से साधु का वेश धारण कर आसपास के क्षेत्रों में घूमता दिखाई दे रहा था। उसकी गतिविधियां सामान्य नहीं लगने के कारण लोगों में संदेह उत्पन्न हुआ।

    गत‍िव‍िध‍ियां देख ग्रामीणों को हुआ संदेह 

    मंगलवार को जब वह गांव में पहुंचा तो कुछ लोगों ने उससे बातचीत करने का प्रयास किया। पूछे गए सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया और प्रशासन को सूचना दी।

    घटना की जानकारी फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और व्यक्ति को सुरक्षित हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किस उद्देश्य से गांव में आया था और साधु का वेश धारण करने के पीछे क्या कारण था।

    जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इधर, पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

    साथ ही कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।