Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिवान के गुठनी में भट्ठे के बंद चिमनी पर महिला की हत्या, ईंटों से ढका मिला शव

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 11:29 AM (GMT+05:30)

    गुठनी थाना क्षेत्र में बंद ईंट भट्ठे के पास एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसे बदमाशों ने हत्या कर ईंटों से ढक दिया था। चिमनी मालिक द्वारा सूचना मिलने पर ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर लोगों की भीड़

    घटनास्थल पर लोगों की भीड़

    HighLights

    1. गुठनी में बंद ईंट भट्ठे के पास महिला का शव मिला।

    2. बदमाशों ने हत्या कर शव को ईंटों से ढक दिया था।

    3. पुलिस और एफएसएल टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

    संवाद सूत्र, गुठनी (सिवान)। गुठनी थाना क्षेत्र के बाजिदही डरैला मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह बंद ईंट भठ्ठा के पास एक महिला का शव बरामद किया गया। बदमाशों ने महिला की हत्या कर शव को एक गड्ढे में ईंट से ढक दिया था।

    घटना की जानकारी तब हुई ज़ब चिमनी के मालिक शैलेश सिंह चिमनी की पूजा करने बुधवार की सुबह पहुंचे। शैलेश सिंह ने बताया की पूजन के पहले जब उन्हें चप्पल, आदि दिखा तो नजदीक जाकर देखा तो एक महिला का शव गड्ढे में ईंट से ढका गया था।

    Siwan News

    इसकी सूचना स्थानीय मुखिया रंजीत कुशवाहा व थाना को दी। सूचना मिलते ही आस -पास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष निरंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छान-बीन में जुट गए।

    वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के लिए चार-पाँच घंटे से शव को उसी अवस्था में छोड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट औऱ एफएसएल की टीम आने के बाद ही शव को बाहर निकाला जायेगा।

    यह भी पढ़ें- बिहार के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, तीन बड़े अफसर गिरफ्तार; ED के छापे में मिले थे करोड़ों

    यह भी पढ़ें- बिहार की मिट्टी में उगा दिए कश्मीर वाले सेब; एक ही बगीचे में 15 से ज्यादा विदेशी फल, स‍िवान के क‍िसान का कमाल