Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Pakistan: बलिदानी रामबाबू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव गमगीन, गर्भवती पत्नी का रोकर बुरा हाल

    Updated: Wed, 14 May 2025 04:30 PM (IST)

    बड़हरिया के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के वसीलपुर गांव के पूर्व उप मुखिया स्व. राम विचार सिंह के पुत्र रामबाबू सिंह जम्मू कश्मीर में बलिदान हो गए थे। बुधव ...और पढ़ें

    भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदानी जवान का शव आते ही मचा कोहराम। जागरण।
    भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदानी जवान का शव आते ही मचा कोहराम। जागरण।

    HighLights

    1. जम्मू कश्मीर में हो गए थे बलिदान, पार्थिव शरीर पहुंचने पर मचा कोहरा
    2. बड़हरिया के हरिहरपुर लालगढ़ के वसीलपुर गांव के रहने वाले थे रामबाबू

    संसू बड़हरिया, (सिवान)। प्रखंड के वसीलपुर गांव के आर्मी में जवान रहे रामबाबू सिंह के जम्मू कश्मीर में बलिदान होने के बाद बिहार सहित बड़हरिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रामबाबू सिंह के घर वसीलपुर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

    स्वजनों में मचा कोहराम

    ज्ञात हो कि बड़हरिया के हरिहरपुर लालगढ़ पंचायत के वसीलपुर गांव के पूर्व उप मुखिया स्व. राम विचार सिंह के पुत्र रामबाबू सिंह सेना के जवान थे। वे पाकिस्तानी आतंकवादियों से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर में बलिदान हो गए। रामबाबू शहीद के बलिदान होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आस-पास के लोग उनके घर पहुंच गए। सुबह होते-होते उनके घर पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए।

    पांच महीने पहले हुई थी शादी

    रामबाबू की शादी पांच महीने पहले हुई थी। वे होली के बाद मार्च में ड्यूटी पर गए थे। 2017 में रामबाबू सेना में बहाल हुए थे। प्रशिक्षण के बाद पहली पोस्टिंग जम्मू में हुई थी। हालांकि, उनका तबादला जयपुर के लिए हो गया था, लेकिन पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए तबादला रुक गया था। अचानक यह मनहूस खबर आई कि रामबाबू बलिदानी हो गए। 

    सेना में जाने के लिए की थी जीतोड़ मेहनत

    रामबाबू की शादी 14 दिसंबर 2024 में हुई थी। रामबाबू की माता सुमित्रा देवी 2016 से 21 तक पंचायत की उप मुख्य रहीं। चाचा शशि कांत सिंह ने बताया कि रामबाबू शुरू से ही बहुत मेहनती थे। सेना में भर्ती होने के लिए उन्होंने बड़ा परिश्रम किया था। 2024 में रामबाबू की शादी धनबाद में कुमारी अंजलि सिंह के साथ हुई थी। अभी शादी के छह महीने भी नहीं हुए थे कि पति के बलिदानी होने की खबर सुनते ही पत्नी का बुरा हाल है। 

    खबरें और भी

    मायके से घर पहुंचीं पत्नी

    मायके गई चार महीने की गर्भवती रामबाबू की पत्नी सूचना मिलने पर ससुराल पहुंची। रामबाबू सिंह के ससुर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि बेटी दिल्ली के नोएडा में एयर इंडिया में प्रियावेट जॉब करती थी, अभी वह छुट्टी में घर आई थी।

    कई लोगों ने पहुंचकर दी सांत्वना

    मौके पर एसडीपीओ अजय सिंह एसडीओ सुनील कुमार सहित विधायक करनजीत उर्फ ब्यास सिंह जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, महाराजगंज पूर्व विधायक हेमनारायण सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव पूर्व विधायक अमरनाथ यादव भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा पूर्व चेयरमैन संगीता यादव संजय पांडेय मस्क मेन राजेश पटेल मुर्तजा अली पैगाम व अन्य शामिल थे।