Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Youth Hostage In Dubai : दुबई में बंधक बने UP-बिहार के दर्जनभर मजदूर, सोशल मीडिया पर मोदी सरकार से लगाई गुहार

    By Rizwanur Rahman (Mairwa)Edited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 06:40 AM (IST)

    भारत से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम की तलाश में जाते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या भारतीय मजदूरों की होती है। रोटी की तलाश में विदेश जाने वा ...और पढ़ें

    UP-Bihar Youth Hostage In Dubai : दुबई में फंसे सिवान, गोपालगंज समेत यूपी के एक दर्जन मजदूर।
    UP-Bihar Youth Hostage In Dubai : दुबई में फंसे सिवान, गोपालगंज समेत यूपी के एक दर्जन मजदूर।

    HighLights

    1. दुबई में फंसे सिवान, गोपालगंज समेत यूपी के एक दर्जन मजदूर।
    2. सिवान, गोपालगंज और यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले हैं युवक।
    3. वीडियो प्रसारित कर भारत सरकार से मांगी मदद की गुहार।

    संवाद सूत्र, मैरवा (सिवान)।UP-Bihar Youth Hostage In Dubai। काम की तलाश में दुबई गए करीब एक दर्जन मजदूर वहां फंस गए हैं। ये युवक सिवान व गोपालगंज समेत यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं।

    दुबई में फंसे मजदूरों ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी है। जब 10 दिन बाद भी कोई सहायता नहीं मिली तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर भारत सरकार से उन्हें किसी तरह वापस बुलाने की गुहार लगाई।

    उन्होंने रक्षा मंत्री समेत बिहार व उत्तर प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए एक आवेदन पत्र भी वीडियो के साथ प्रसारित किया है। वीडियो देख स्वजन चिंतित हैं। बता दें कि सिवान के मैरवा प्रखंड के फरछुई गांव के तीन और शहर का रहने वाला एक युवक भी शामिल है।

    20 दिन पहले दुबई में काम करने गये थे युवक

    जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया और बिहार के सिवान तथा गोपालगंज जिले के एक दर्जन युवक मजदूरी करने के लिए दुबई की एक कंपनी में 20 दिन पहले गए थे। वहां जाने के बाद पूर्व निर्धारित मजदूरी देने से कंपनी ने इनकार कर दिया।

    आधी मजदूरी में काम कराने का बनाया दबाव

    सभी का पासपोर्ट जमा कराने के बाद आधी मजदूरी पर काम करने का एग्रीमेंट करने का दबाव बनाया जाने लगा। मजदूरों द्वारा इनकार करने पर कंपनी ने उन्हें भोजन देना बंद कर दिया।

    इसके साथ ही आवास से भी बाहर कर दिया। अब वे सड़क के किनारे सोने को विवश हैं। उनके समक्ष भोजन की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।

    वे शिकायत करने भारतीय दूतावास के पास पहुंचे, लेकिन 10 दिन बाद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल सका। वीडियो देख युवकों के स्वजन चिंतित हैं।

    दुबई में फंसे हुए युवक

    गुहार लगाने वाले युवकों में सिवान के फरछुई निवासी रमेश चौहान, भोला कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह और शहरी क्षेत्र का प्रमोद कुमार शामिल हैं।

    इसके अलावा, देवरिया के इंगुरी सराय निवासी शत्रुघ्न कुमार, भाटपार रानी के खड़ेसर निवासी मनीष यादव, बरहज थाना क्षेत्र के गाडौना निवासी राजू कुमार और गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के नरेंन डूमर निवासी रोशन कुमार मिश्रा शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar: पेट भरने को नहीं था खाना तो पिता ने तीन बेटियों को जहर देकर मार डाला, उसके बाद की कहानी कंपा देगी रूह

    खबरें और भी