Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आसमान से हो रही बर्बादी की बारिश, मक्का की फसल नष्ट; फूट-फूट कर रो रहे किसान

    Updated: Mon, 19 May 2025 05:06 PM (IST)

    सुपौल जिले में लगातार बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मक्का की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है जिससे किसान फूट-फूटकर रो रहे हैं। कर्ज लेकर खेत ...और पढ़ें

    बारिश से किसानों की मक्का की फसल हुई बर्बाद। (जागरण)
    बारिश से किसानों की मक्का की फसल हुई बर्बाद। (जागरण)

    HighLights

    1. बारिश से मक्का की फसल बर्बाद
    2. किसान मुआवजे की मांग कर रहे
    3. कर्ज में डूबे किसानों की हालत खराब

    संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल)। विगत दो तीन दिनों से हो रही बारिश बर्बादी के निशान छोड़ने लगी है। प्रकृति के कहर ने किसानों को आंसू बहाने को मजबूर कर दिया है। खेतों से लेकर घर तक मक्का का मंजर देखकर किसान फफककर रोने लगे हैं।

    खून-पसीने की मेहनत और कर्ज लेकर सजाए गए अरमान धराशायी हो रहे हैं। मक्का की फसल से तरक्की के सपने गढ़ रहे किसानों के सपने ढहने लगे हैं। बारिश से मक्का की फसल बर्बाद हो रही है।

    किसान प्रशांत कुमार, सत्यनारायण सहनोगिया, प्रो. शिवनंदन यादव, विशंभर साह आदि ने बताया कि मक्का की खेती करने वाले किसान हताश हैं। बारिश से फसल नष्ट हो रही है। छोटे और मझौले किसान अधिक प्रभावित हुए हैं।

    इन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती होती है। किसान अभी मक्का की तैयारी में जुटे थे। लेकिन लगातार बारिश होने से खेतों में तोड़कर रखी गई तथा तैयार की गई मक्का की फसल बरसात के पानी में पूरी तरह भीग गई है।

    साथ ही गहरी जमीन में तोड़कर रखी गई मक्का तथा मूंग की फसल पानी में डूबी हुई है। बर्बाद किसानों ने सरकार से अविलंब सर्वेक्षण कराकर फसल क्षति की भरपाई की मांग की है।

    किसानों ने कहा कि यदि सरकार से उचित मुआवजा नहीं मिला, तो भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी। साथ ही कर्ज के बोझ तले दबे किसान बर्बाद हो जाएंगे।