कोसी से मिथिलांचल की दूरी होगी कम, सुपौल-दरभंगा नए हाईवे की DPR को मिली हरी झंडी
सुपौल से दरभंगा को जोड़ने वाले प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने डीपीआर तैयार करने क ...और पढ़ें

सुपौल-दरभंगा नए हाईवे की डीपीआर को मिली हरी झंडी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सुपौल। सुपौल से दरभंगा को बैरिया मंच और मधेपुर के रास्ते जोड़ने वाले प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सड़क खंड की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कराने का निर्णय लिया है।
मंत्रालय ने इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र भेजकर शीघ्र डीपीआर तैयार करने तथा रिपोर्ट मंत्रालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
बताया गया है कि डीपीआर और रिपोर्ट मिलने के बाद मंत्रालय परियोजना पर आगे का निर्णय लेगा। इससे सुपौल और दरभंगा के बीच बेहतर सड़क संपर्क का रास्ता खुल सकता है तथा क्षेत्रीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
इस पहल को लेकर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव के लगातार प्रयासों की भी चर्चा है। वे लंबे समय से इसकी मांग उठाते रहे और उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार के समक्ष कई बार मामला रखा था।
अब मंत्रालय द्वारा डीपीआर तैयार कराने का निर्णय लिए जाने को उनके प्रयासों की महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।
हालांकि, परियोजना के निर्माण को अंतिम मंजूरी डीपीआर और रिपोर्ट के परीक्षण के बाद ही मिलेगी। फिलहाल, मंत्रालय के इस फैसले से कोसी और मिथिलांचल के लोगों में नई उम्मीद जगी है।