Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोसी-मेची लिंक परियोजना का DM ने किया निरीक्षण, इंजीनियरों को दिया दिशा-निर्देश

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 04:14 PM (IST)

    जिलाधिकारी सावन कुमार ने करजाईन बाजार, सुपौल में कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम चरण में भेंगा धार की सफाई कार्य की प्रगति का ...और पढ़ें

    निरीक्षण करते डीएम। (जागरण)

    निरीक्षण करते डीएम। (जागरण)

    HighLights

    1. डीएम ने कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण किया।

    2. भेंगा धार की सफाई कार्य प्रगति का जायजा लिया।

    3. बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई सुविधा में सुधार लक्ष्य।

    संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल)। कोसी-मेची लिंक परियोजना का स्थल निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के प्रथम फेज के प्रारंभिक चरण में भेंगा धार के सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

    डीएम ने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने बताया कि कोसी-मेची लिंक परियोजना बाढ़ प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत सरकार और बिहार सरकार की संयुक्त महत्वाकांक्षी योजना है।

    इस परियोजना से क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ कृषि कार्यों के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

    उन्होंने बताया कि परियोजना के फेज वन के अंतर्गत 0 से 41 किलोमीटर तक मुख्य नहर के भेंगा धार का मजबूतीकरण, लाइनिंग एवं डी-सिल्टिंग का कार्य किया जा रहा है।

    वर्तमान में सफाई एवं गाद निकासी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल प्रवाह सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके। कार्य की नियमित मॉनीटरिंग के लिए 15 दिनों के अंतराल पर निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया है। प्रयास रहेगा कि आगामी 15 दिनों के भीतर मुख्य कैनाल का डिजाइन एवं सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाए, जिससे अगले चरण के निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून के आगमन से पूर्व परियोजना के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की जाए। समय पर कार्य पूर्ण होने से बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।

    इस मौके पर एसपी शरथ आरएस, एसडीएम वीरपुर नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल राजेश कुमार समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

    खबरें और भी