विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident: सुपौल में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, पूर्व मंत्री के घर पसरा सन्नाटा

Published: Sun, 16 Mar 2025 04:15 PM (IST)

खट्टर चौक के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही ...और पढ़ें

सुपौल में दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर। (फोटो जागरण)
सुपौल में दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. मातम में बदल गई होली की खुशियां, पसरा सन्नाटा
  2. दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की हुई मौत

संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। होली के दिन बिहार में कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई।

सुपौल में भी होली की खुशियां कई परिवारों के लिए उस समय मातम में बदल गई, जब सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच 327 ई पर थाना क्षेत्र के खट्टर चौक से पूरब स्थित आरा मिल के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना के उपरांत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने सभी जख्मियों को उठाकर पुलिस वाहन से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया बाहर रेफर

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के मलहनमा बलजोरा निवासी कपलेश्वर यादव के 38 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार और मिरजवा वार्ड नंबर 11 निवासी प्रभाष यादव के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई।

जबकि जख्मियों में थाना क्षेत्र के लहरनियां झरकाहा वार्ड नंबर 8 निवासी शशि यादव के पुत्र 16 वर्षीय सनोज कुमार, बलजोरा वार्ड नंबर 4 निवासी डोमी यादव के पुत्र 32 वर्षीय प्रदीप कुमार एवं जदिया थाना क्षेत्र के पिलवाहा वार्ड नंबर 7 निवासी विरोधन मुखिया के पुत्र 18 वर्षीय प्यारचंद कुमार शामिल है।

पूर्व मंत्री स्व. अनूपलाल यादव का पोता है मृतक अमृत कुमार

मृतक में अमृत कुमार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. अनूपलाल यादव के पोते हैं। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जो काफी दर्दनाक है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- 

Buxar News: बक्सर में दिल दहलाने वाला हादसा, अचानक खाई में पलटा आलू लदा ट्रैक्टर; आरा के व्यापारी की मौत

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण हादसा, ई-रिक्शा को को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत और 3 की हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।