Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KK Pathak : केके पाठक देर रात अचानक पहुंचे तो शिक्षकों में मची खलबली; सुपौल में सुबह होते ही दिखा सख्ती का असर

    By Rajesh Kumar SinghEdited By: Prateek Jain
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 05:05 PM (GMT+05:30)

    Supaul News शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बुधवार की रात कोसी निरीक्षण भवन पहुंचे। पूर्णिया जाने के दौरान कुछ देर के लिए कोसी निरीक्षण भवन म ...और पढ़ें

    कोसी निरीक्षण भवन में डीएम तथा डीईओ से बात करने के बाद बाहर निकलते केके पाठक।
    कोसी निरीक्षण भवन में डीएम तथा डीईओ से बात करने के बाद बाहर निकलते केके पाठक।

    HighLights

    1. अपर मुख्य सचिव आधे घंटे से अधिक समय तक कोसी निरीक्षण भवन में रहे
    2. केके पाठक के पूर्णिया के लिए प्रस्थान करते ही शिक्षकों ने राहत की सांस ली

    संवाद सूत्र, सरायगढ़ भपटियाही (सुपौल): शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बुधवार की रात कोसी निरीक्षण भवन पहुंचे।

    पूर्णिया जाने के दौरान कुछ देर के लिए कोसी निरीक्षण भवन में रुकने पर उन्होंने जिलाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बंद कमरे में बातचीत की और उस दौरान प्रखंड भर के शिक्षकों में खलबली मची रही।

    जब तक अपर मुख्य सचिव केके पाठक भपटियाही में रुके तब तक कई शिक्षकों की गाड़ी निरीक्षण भवन के गेट तक पहुंचती रही।

    कार्यक्रम की जानकारी लेने में जुटे रहे शिक्षक 

    अपर मुख्य सचिव किधर जाएंगे और गुरुवार के दिन किस क्षेत्र का भ्रमण होगा इसको लेकर शिक्षकों में माथा-पच्ची दिखाई दी। सिर्फ सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड ही नहीं पूरे जिले के विभिन्न जगहों से शिक्षक अपर मुख्य सचिव के आगामी कार्यक्रम की जानकारी लेने में व्यस्त दिखे।

    कई शिक्षक तो अपने रिश्तेदारों को कोसी निरीक्षण भवन के गेट पर भेज कर यह मालूम करने का प्रयास कर रहे थे कि केके पाठक साहब का रात्रि निवास कहां है।

    अपर मुख्य सचिव आधे घंटे से अधिक समय तक कोसी निरीक्षण भवन में रहे और फिर पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर गए, उनके प्रस्‍थान करते ही शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

    सुबह-सुबह सड़क पर पहुंचे शिक्षक

    वहीं, जिन शिक्षकों को यह जानकारी नहीं थी कि आखिर मुख्य सचिव कोसी निरीक्षण भवन से निकल गए या वहीं हैं, वह सवेरे आंख खुलते ही सड़क पर पहुंच गए और लोगों से जानकारी लेने लगे।

    अपर मुख्य सचिव के भपटियाही में कुछ देर के लिए प्रवास का रंग गुरुवार को विद्यालयों में दिखाई दिया, जहां शिक्षक नियत समय पर पहुंचकर बच्चों को व्यवस्थित कर रखे थे।

    प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश जगहों पर चर्चा है कि पूर्णिया, अररिया से वापस होते अपर मुख्य सचिव सुपौल जिले के किसी प्रखंड में प्रवेश कर सकते हैं, उसको लेकर सभी शिक्षक पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

    चर्चा यह भी हो रही है कि आखिर जिला पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ अपर मुख्य सचिव की क्या वार्ता हुई और उसका असर क्या दिखेगा?

    यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में पिस्टल के बल पर दिन दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, वारदात के बाद फरार हुए अपराधी