यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Flood: भारी बारिश के बाद विकराल रूप दिखा रही कोसी, गांवों में घुसा पानी; पलायन को मजबूर हुए ग्रामीण
Bihar Flood News मानसून की बारिश के कारण बिहार में नदियों का जलस्तर उफान पर है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को छूने लगा है। इस बीच कोसी नदी ने भ ...और पढ़ें

HighLights
- भारी बारिश के बाद उफान पर कोसी नदी, अलर्ट पर प्रशासन
- ग्रामीण क्षेत्रों में घुस रहा पानी, पलायन को मजबूर हुए लोग
जागरण टीम, सुपौल। मानसूनी बारिश शुरू होते ही बिहार की नदियां अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर चुकी हैं। बिहार की अधिकांश नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिससे कई जिलों के कुछ इलाकों में पानी ग्रामीण इलाकों में घुसना शुरू हो गया है।
बिहार का शोक कही जाने कोसी नदी ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही भारी के कारण कोसी विकराल रूप धारण कर चुकी है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण तटबंध के भीतर के कई गांवों में बाढ़ आ गई है।
बाढ़ पीड़ित लोग ऊंचे स्थान की ओर पलायन करने लगे हैं। सुबह 8:00 बजे वीरपुर बराज से 3.68 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
तैनात की गई इंजीनियरों की टीम
कोसी के जलस्तर में अचानक से हुई इस वृद्धि ने तटबंध पर कई जगह दबाव डालना भी शुरू कर दिया है। इससे निपटने के लिए इंजीनियरों की टीम मुस्तैद है।
तटबंध पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोसी के जलस्तर में इस वृद्धि का असर एक दिन बाद खगड़िया और कटिहार जिलें में भी देखने को मिल सकता है।
Flood In Bihar : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, बढ़ी बाढ़ की चिंता; रेलवे ने भी तेज की तैयारी