Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB का एक्शन: 31 KG गांजा, नेपाली पासपोर्ट और हिरण के सींग के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:34 PM (IST)

    एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, गांजा और हिरण के सींग के साथ तस्कर गिरफ्तार

    भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, गांजा और हिरण के सींग के साथ तस्कर गिरफ्तार

    HighLights

    1. भारत-नेपाल सीमा पर 31.400 किलोग्राम गांजा, पासपोर्ट बरामद।

    2. एसएसबी ने हिरण के सींग के साथ एक तस्कर पकड़ा।

    3. वीरपुर थाना को सौंपे गए आरोपी और जब्त सामान।

    संवाद सहयोगी, वीरपुर (सुपौल)। एसएसबी 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर की सीमा चौकी सतना के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कार्रवाई करते हुए 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट और हिरण का सींग बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    एसएसबी के अनुसार, सुबह करीब 6:35 बजे सीमा चौकी सतना के जवान नियमित एनसीपी (नाका चेक पोस्ट) ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जवानों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

    तलाशी के दौरान उसके पास से 31.400 किलोग्राम गांजा, एक नेपाली पासपोर्ट तथा हिरण का एक सींग बरामद किया गया। गिरफ्तार की पहचान नीलेश कुमार, निवासी मंडल टोला, वीरपुर, जिला सुपौल के रूप में हुई है।

    घटना के बाद एसएसबी ने मंडल टोला क्षेत्र में अतिरिक्त बल, नारकोटिक डाग स्क्वाड और ड्रोन की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना तथा संभावित रूप से छिपाकर रखे गए मादक पदार्थों की तलाश करना था।

    आवश्यक कानूनी एवं जब्ती संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद गांजा, नेपाली पासपोर्ट, हिरण का सींग तथा गिरफ्तार आरोपित को अग्रिम कार्रवाई के लिए वीरपुर थाना के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कृपाल सिंह सहित सीमा चौकी सतना के अन्य जवानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

    खबरें और भी

    कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एसएसबी पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।