Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभियुक्त को पकड़ने गई सुपौल पुलिस की टीम पर हमला, महिला SI समेत 3 घायल; वाहन क्षतिग्रस्त

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 03:00 PM (IST)

    सुपौल के करजाईन में हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एक महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और वाहन क् ...और पढ़ें

    सुपौल पुलिस की टीम पर हमला

    सुपौल पुलिस की टीम पर हमला

    HighLights

    1. पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला।

    2. महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी हुए घायल।

    3. पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, आरोपी मौके से फरार हुआ।

    संवाद सूत्र, करजाईन बाजार (सुपौल)। करजाईन थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड-1 में शनिवार रात्रि में अभियुक्त की गिरफ्तार के करने गई पुलिस टीम पर हुए हमले में एक महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

    हमलावरों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया

    मिली जानकारी के अनुसार करजाईन थाना की एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी पुलिस बल के साथ मोतीपुर वार्ड-1 में हत्या के प्रयास मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जब जाने लगी तो उसके स्वजन और अन्य लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया। 

    हमले के दौरान पुलिस वाहन पर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। घटना में घायल महिला एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी, चंदन कुमार और छेदी मिस्त्री की उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।

    रेफरल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल झा ने बताया कि करजाईन थाना से तीन घायल पुलिसकर्मी इलाज के लिए पहुंचे थे। चोटें ज्यादा नहीं थी। प्राथमिक उपचार किया गया।

    महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ नोकझोंक 

    इस बारे में एसडीपीओ वीरपुर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि एसआइ प्रज्ञा भारती पल्लवी रात्रि गश्ती पर थी। इसी दौरान ग्रामीणों से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास (धारा 307) मामले का अभियुक्त विजय कुमार यादव गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कुछ अन्य भी नामजद हैं। 

    गिरफ्तारी के दौरान कुछ लोगों ने महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ नोकझोंक शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस वाहन पर ईंट फेंकने लगे, जिससे वाहन के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हंगामे का फायदा उठाकर गिरफ्तार अभियुक्त मौके से फरार हो गया। 

    खबरें और भी

    दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई 

    एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

    इधर दुधाधारी निवासी चंति देवी ने आरोप लगाया कि शोर सुनकर उनका पुत्र दिलखुश कुमार घटनास्थल पर देखने गया था, जहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके पैर में चोटें आई हैं।

    दो माह पूर्व भी हुआ था हमला

    करजाईन थाना पुलिस पर दो माह पूर्व भी हमला हुआ था। थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में छापेमारी करने गई करजाईन थाना पुलिस टीम तथा शराब कारोबारियों के बीच झड़प हो गई थी। 

    शराब मामले के अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद हुई इस झड़प में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सभी घायल पुलिसकर्मियों का राघोपुर रेफरल अस्पताल में उपचार कराया गया था।