सुपौल में 612 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
भपटियाही थाना पुलिस ने सरायगढ़ (सुपौल) में बड़ी कार्रवाई करते हुए 612 लीटर नेपाली शराब जब्त की है। पुलिस ने लौकहा पलार गांव से 216 लीटर और झाझा गांव क ...और पढ़ें
-1776333550856_m.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
भपटियाही पुलिस ने 612 लीटर नेपाली शराब जब्त की।
स्कॉर्पियो वाहन के चालक रघुवीर कुमार राय को पकड़ा गया।
शराबबंदी कानून लागू करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल)। भपटियाही थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 612 लीटर नेपाली शराब बरामद की है।
इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए उसके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लौकहा पलार गांव में छापेमारी की, जहां से 216 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसी क्रम में झाझा गांव के समीप एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 396 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक रघुवीर कुमार राय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उससे शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार अभियान जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर थाने में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उधर, रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन शराबबंदी को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में साढ़े 3 साल की बच्ची से हैवानियत, चचेरे भाई ने नाजुक अंग में भोंकी कलम