सुपौल में हाइवे पर दो बाइकों में टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत; 2 की हालत नाजुक
Supaul Road Accident: सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में NH 327A पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन युवकों की मौके ...और पढ़ें
-1770916838188_m.webp)
सुपौल में भीषण सड़क हादसा। (जागरण)
HighLights
किशनपुर में NH 327A पर दो बाइक की टक्कर।
हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत।
दो अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल)। सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ए पर गुरुवार को राजपुर गांव के समीप दो मोटर साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें से दो मृतकों की पहचान हुई है एक की पहचान नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक पल्सर 220 मोटर साइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50एजे 2213 सुपौल की तरफ जा रही थी।
इस बाइक पर राजपुर पंचायत के राजपुर गांव के वार्ड नंबर 01 निवासी रामचंद्र मंडल के 19 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, बैजनाथ साह के 18 वर्षीय पुत्र ब्रजेश कुमार व शिवचंद्र मंडल के 19 वर्षीय पुत्र मणिभूषण कुमार सवार थे।
इसमें से विक्की कुमार और ब्रजेश कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मणिभूषण कुमार गंभीर रूप से घायल है। दूसरी मोटर साइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 टी 2161 है उसपर सवार अज्ञात दो व्यक्ति किशनपुर की तरफ जा रहे थे।
इस टक्कर में इस बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। इधर घटना के सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई जिससे कुछ देर के लिए एनएच पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।
खबरें और भी
इस दौरान घटना की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
इधर विक्की और ब्रजेश की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। विक्की की मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके इकलौते पुत्र की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। ब्रजेश दो भाई में सबसे बड़ा था उनसे छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे सदर अस्पताल से अन्यत्र भेजा गया है। दोनों घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।