Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूल में नींद, नौकरी से सस्पेंड: सुपौल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय सो रहे 2 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:17 PM (IST)

    त्रिवेणीगंज के प्राथमिक विद्यालय खोरिया में स्कूल समय में कक्षा में सोते पाए जाने पर दो विशिष्ट शिक्षकों, दिनेश कुमार मंडल और देवेंद्र सरदार को निलंबि ...और पढ़ें

    सुपौल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय सो रहे दो शिक्षकों पर हुई बड़ी कार्रवाई

    सुपौल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय सो रहे दो शिक्षकों पर हुई बड़ी कार्रवाई

    HighLights

    1. खोरिया स्कूल के दो शिक्षक निलंबित किए गए।

    2. कक्षा में सोते पाए जाने पर हुई कार्रवाई।

    3. विभागीय जांच और कार्रवाई भी शुरू की गई।

    संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खोरिया में स्कूल अवधि के दौरान कक्षा में सोते पाए जाने पर दो विशिष्ट शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने जांच में मामला सत्य पाए जाने के बाद विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल एवं देवेंद्र सरदार को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

    जारी आदेश में कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज द्वारा दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर कक्षा में शिक्षकों को सोता देख घर लौटे बच्चे के आलोक में 28 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय खोरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन में समाचार में प्रकाशित तथ्यों की पुष्टि हुई।

    जांच के दौरान दोनों विशिष्ट शिक्षक विद्यालय अवधि में कक्षा के भीतर कुर्सी एवं बेंच पर सोते हुए सत्य पाए गए।

    C-414-1-BHL1031-395200

    आदेश में कहा गया है कि विद्यालय अवधि में छात्रों को पढ़ाने के बजाय बेंच-डेस्क पर सोते पाया जाना छात्रों के हितों के प्रतिकूल है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा यह सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 के प्रविधानों का उल्लंघन और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का मामला है।

    इन्हीं आरोपों के आधार पर दोनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। निलंबन अवधि में विशिष्ट शिक्षक दिनेश कुमार मंडल का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सरायगढ़-भपटियाही तथा विशिष्ट शिक्षक देवेंद्र सरदार का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, राघोपुर निर्धारित किया गया है।

    दरअसल, बीते 28 जुलाई को दैनिक जागरण ने प्राथमिक विद्यालय खोरिया से संबंधित खबर 'कक्षा में शिक्षकों को सोता देख घर लौटे बच्चे शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।

    खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय पहुंचकर इसकी स्थलीय जांच की थी। साथ ही जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजी थी।

    खबरें और भी