सेंट्रल बैंक से 2100 की निकासी के बाद महिला ने पूछा- कितना बैलेंस है साहब? CSP संचालक ने KBC अंदाज में कहा- 740 करोड़
सुपौल की आंगनबाड़ी सहायिका गीता देवी के सेंट्रल बैंक खाते में 2100 रुपये निकालने के बाद अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक का बैलेंस दिखा। इस चौंकाने वाली ...और पढ़ें
-1784089045818_m.webp)
महिला ने पूछा- कितना बैलेंस है साहब? ₹2100 की निकासी पर CSP संचालक ने KBC अंदाज में कहा- 740 करोड़
HighLights
आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये।
2100 रुपये निकालने के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा।
बैंक ने खाता ब्लॉक किया, मामले की जांच जारी।
संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल)। बिहार के सुपौल जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आम आदमी तो क्या बैंक अधिकारी भी दंग रह गए हैं। यहाँ एक साधारण आंगनबाड़ी सहायिका जब अपने सेंट्रल बैंक के खाते से ₹2100 की सामान्य निकासी करने सीएसपी केंद्र पहुंची, तो एक बड़ा चमत्कार हो गया।
पैसे निकालने के बाद जब महिला ने अपना बचा हुआ बैलेंस पूछा, तो सीएसपी संचालक ने कंप्यूटर स्क्रीन देखकर अमिताभ बच्चन के केबीसी अंदाज में जवाब दिया। संचालक ने फटी आंखों से स्क्रीन देखते हुए कहा कि बधाई हो, आपके खाते में इस वक्त पूरे 740 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक का बैलेंस शेष बचा है।
त्रिवेणीगंज प्रखंड के हरिहरपट्टी पंचायत (वार्ड 10) की रहने वाली और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 339 की साधारण सहायिका गीता देवी रातों-रात अरबपति बन गईं। उनके बैंक खाते में अचानक एक-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये 78 पैसे का भारी-भरकम बैलेंस दिखाई देने लगा है।
-1784089198101.jpg)
2100 रुपये निकालने पहुंची थीं महिला
इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब बीती 10 जुलाई को गीता देवी अपने गांव के ही एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर पैसे निकालने पहुंची थीं। उनका मुख्य खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की त्रिवेणीगंज शाखा में है, जहां से उन्होंने अंगूठा लगाकर पहले सामान्य रूप से 2100 रुपये की सुरक्षित निकासी की। इसके बाद जब उन्होंने सीएससी संचालक बलराम कुमार से खाते का बकाया बैलेंस चेक करने को कहा, तो कंप्यूटर स्क्रीन देखते ही संचालक के होश उड़ गए।
खबरें और भी
बैंक मैनेजर भी रह गए हैरान
खाते में अरबों रुपये का बैलेंस देखकर गीता देवी ने तुरंत दोबारा 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक सिस्टम ने उनका खाता ब्लॉक कर दिया। हड़बड़ाई महिला ने जब अपने पति प्रदीप कुमार को फोन लगाया, तो उन्होंने भी किसी भी तरह की इतनी बड़ी रकम की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। इस महा-ब्लंडर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेकेंड मैनेजर गौतम कुमार ने बताया कि ऐसा अजीबोगरीब मामला उनके करियर में पहली बार आया है, जिसकी गहन जांच जारी है।
10 जून को हुआ था ऐसा ही करिश्मा
हैरानी की बात यह है कि इससे ठीक पहले किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के सोन्था गांव में भी एक महिला के सेंट्रल बैंक खाते में ठीक इतनी ही रकम दिखी थी। 10 जून को सामने आए उस वाकये में भी महिला जब सीएसपी पर गई थी, तो उसके खाते में भी सटीक 740,68,72,895 रुपये का बैलेंस शो हो रहा था। हालांकि, उस रहस्यमयी मामले में ठीक दो दिन बाद ही वह भारी-भरकम राशि अपने आप गायब होकर शून्य हो गई थी और बैंक ने खाते को पूरी तरह फ्रीज कर दिया था।