विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishali Express: सुपौल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई वैशाली एक्सप्रेस, जानिए टाइमिंग और शेड्यूल

Published: Tue, 20 May 2025 04:13 PM (IST)

सुपौल के ललितग्राम रेलवे स्टेशन से वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ जो कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए ...और पढ़ें

सुपौल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई वैशाली एक्सप्रेस (जागरण)
सुपौल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई वैशाली एक्सप्रेस (जागरण)

HighLights

  1. वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन शुरू
  2. ललितग्राम से नई दिल्ली तक सीधी सेवा
  3. सस्ती दर पर दिल्ली की यात्रा संभव

जागरण संवाददाता, सुपौल। कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा जब मंगलवार को ललितग्राम रेलवे स्टेशन से पहली बार वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। यह ट्रेन अब सीधे ललितग्राम से नई दिल्ली तक की यात्रा करेगी, जिससे इस इलाके के हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी राहत मिलेगी।

  • रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05515 के रूप में यह गाड़ी ललितग्राम से सहरसा पहुंचेगी और वहां से इसका नंबर बदलकर 12553 हो जाएगा, जो नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।
  • वहीं वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा तक 12554 नंबर के साथ चलेगी और सहरसा से ललित ग्राम तक 05516 के रूप में पहुंचेगी।

इस ट्रेन के विशेष तौर पर आम यात्रियों के लिए चार सामान्य कोच आगे और एक दिव्यांग कोच पीछे लगाया गया है। इसके साथ ही स्लीपर और अन्य श्रेणी की बोगियां भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सभी वर्गों के यात्री लाभ उठा सकें। सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड पर स्थित गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन रुकेगी।

यात्रियों में उत्साह और खुशी

ट्रेन में सफर कर रहे सदर प्रखंड के कर्णपुर निवासी भगवानजी पाठक ने बताया इस ट्रेन से अब कम पैसे में दिल्ली और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों तक पहुंचना आसान हो गया है।

मुजफ्फरपुर जाने में 300 रुपये खर्च कर रोडवेज से जाना पड़ता था और समय भी अधिक लगता था। अब यह ट्रेन 125 रुपये में सीधे पहुंचा रही है।

पिंटू दत्त जो उत्तर प्रदेश के इटावा जा रहे थे, इन्होंने कहा, पहले लोग कहते थे दिल्ली बहुत दूर है, लेकिन अब रेलवे ने यह दूरी मिटा दी है। यह आम जनता के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। साधारण टिकट लेकर भी जनरल डिब्बे में सफर करना आसान हो गया है।

युवा कांग्रेस नेता ने किया स्वागत

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के नेता लक्ष्मण झा ने गढ़ बरुआरी रेलवे स्टेशन पर वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड को शाल, पाग और मिठाई देकर सम्मानित किया। उन्होंने यात्रियों के बीच मिठाइयां भी बांटी और इस नई शुरुआत का जश्न मनाया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Mumbai Train: धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल के जून तक के सभी फेरे रद, टिकट बुकिंग बंद

ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, दिल्ली-दरभंगा समेत 4 रूटों पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, चेक करें शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।