Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: जेपी सेतु के निकट से 11600 लीटर एथिल अल्कोहल जब्त, ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब

    By Shankar SinghEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 08:09 AM (GMT+05:30)

    Vaishali News Today छापेमारी के दौरान सोनपुर के पहलेजा घाट ओपी अंतर्गत जेपी सेतु के समीप पुलिस ने एक ट्रक पर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में 11600 लीटर ...और पढ़ें

    जेपी सेतु के निकट से 11600 लीटर एथिल अल्कोहल जब्त (जागरण)
    जेपी सेतु के निकट से 11600 लीटर एथिल अल्कोहल जब्त (जागरण)

    HighLights

    1. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की ट्रक से एथिल अल्कोहल ले जाया जा रहा है।
    2. लिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    संवाद सहयोगी, सोनपुर।  छापेमारी के दौरान सोनपुर के पहलेजा घाट ओपी अंतर्गत जेपी सेतु के समीप पुलिस ने एक ट्रक पर ले जाए जा रहे 11600 लीटर एथिल अल्कोहल जब्त किया है।

    इस दौरान ट्रक का चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पहलेजा घाट ओपी प्रभारी टुनटुन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की ट्रक से एथिल अल्कोहल ले जाया जा रहा है। जांच करने के दौरान उक्त ट्रक पर प्लास्टिक के कई कंटेनर में बंद 11600 लीटर अल्कोहल पाया गया।

    पुलिस ने मौके से ट्रक को भी जब्त कर लिया है। मालूम हो कि सारण पुलिस अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण ,परिवहन तथा शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चला रही है।

    इसी क्रम में उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया। इस मामले में मौके से भाग निकले ट्रक के चालक एवं मालिक के खिलाफ मद्य निषेध के तहत प्राथमिकी की कार्रवाई सोनपुर के पहलेजा घाट ओपी की पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

    KK Pathak: केके पाठक के 10 कड़े फैसले जिनसे सुधरने लगी बिहार की शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों ने भी पकड़ी अपनी रफ्तार