Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनपुर में बीमारी ठीक करने का झांसा दे तांत्र‍िक ने बुलाया, प‍िता को बाहर भेज नाबालिग से क‍िया दुष्‍कर्म

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 10:33 AM (IST)

    सोनपुर में गंडक नदी क‍िनारे एक ढोंगी ने 12 वर्ष की नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत की। इस मामले में थाने में श‍िकायत करने के बाद पुल‍िस आरोपि‍त की तलाश कर ...और पढ़ें

    सोनपुर में नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    सोनपुर में नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. सोनपुर में नाबालिग से दुष्‍कर्म की एफआईआर

    2. ढोंगी ने बीमारी ठीक करने का झांसा द‍िया

    संवाद सहयोगी, सोनपुर। ढोंगी तांत्र‍िकों की करतूत आए दिन सामने आती रहती है। कुछ ऐसा ही मामला सोनपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है।  

    तंत्र साधना से बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाकर तांत्रिक ने एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस तत्क्षण हरकत में आई है और तांत्रिक की तलाश में जुट गई है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के गांव में गंडक किनारे घटी बताई गई है।

    बीमार बच्‍ची को ठीक करने का द‍िया झांसा 

    मिली जानकारी के अनुसार बच्‍ची बीमार थी। आरोपी तांत्रिक ने बच्ची के पिता को झांसा में लेते हुए दावा किया था कि उसकी बेटी की बीमारी को वह झाड़-फूंक से ठीक कर देगा।

    इसके बाद उसने उसके पिता को अपनी पुत्री के साथ गंडक नदी के किनारे बुलाया। नदी किनारे पहुंचने के बाद तांत्रिक ने योजनाबद्ध तरीके से बच्ची के पिता को अगरबत्ती लाने के बहाने वहां से दूर भेज दिया।

    पिता के जाते ही क‍िया दुष्‍कर्म 

    पिता के जाते ही आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पिता के लौटने पर बच्‍ची ने तांत्र‍िक की करतूत बताई। यह सुनकर पिता सन्‍न रह गए। 

    तब तक तांत्र‍िक फरार हो चुका था। इसके बाद सोनपुर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

    सोनपुर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि बच्ची के बयान पर मामला दर्ज करते हुए उसे चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

    उन्होंने बताया है कि घटना के बाद तांत्रिक मौके से भाग निकला है। उसकी तलाश जारी है। पीड़िता दरियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।