विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishali Road Accident: पातेपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

Published: Mon, 05 May 2025 01:40 PM (IST)

वैशाली के मालपुर गांव के निकट एक होटल के सामने ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौके ...और पढ़ें

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

HighLights

  1. ससुराल से देर रात लौट रहा था युवक

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। महुआ ताजपुर सड़क पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित मालपुर गांव के निकट एक होटल के सामने ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गत देर रात की बताई गई।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि सामने से आ रही ट्रक बाइक सवार युवक को कुचलते हुए निकल गई। मृतक पातेपुर थाना क्षेत्र के कृष्णबारा गांव निवासी राम लगन राय का 35 वर्षीय पुत्र रोबीन राय बताया गया है।

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर राहगीर एवं आसपास के लोग जुट गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात पातेपुर थाना क्षेत्र के कृष्णवारा गांव निवासी रोबीन राय अपनी बाइक से बरडीहा तुर्की गांव के वार्ड संख्या 7 अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

इसी दौरान महुआ ताजपुर मार्ग स्थित मालपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने घटना की सूचना पातेपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में युवक को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पातेपुर पीएचसी पहुंच गए। युवक को मृत देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बताया गया कि हादसे का पूरा वीडियो पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया गया कि मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था। उसे एक पुत्र एवं एक पुत्री है। वह लोगों के घर पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद मृतक के घर तथा ससुराल के लोगों के साथ पत्नी, बच्चे तथा माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-

सारण में बेटी के इलाज के लिए ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क किनारे मिला शव

Hajipur Road Accident: सड़क हादसे ने मातम में बदली खुशियां, बहन की शादी से पहले उठी भाई सहित 3 की अर्थी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।