यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Video: सामने बार बालाएं, डीजे पर कुमार सानू का गाना; सोनपुर मेला के थिएटर में फूट-फूटकर रोया आशिक
वायरल वीडियो में युवक थिएटर में डांस कर रही नर्तकियों के सामने फूट-फूट कर कुमार सानू के गाने पर रोते हुए दिख रहा है। बताया जाता है विश्व विख्यात हरिहर ...और पढ़ें

HighLights
- कुमार सानू का गाना बजाते ही फूट-फूट कर रोने लगा आशिक
- मौके पर मौजूद दोस्त युवक को समझाने की कोशिश करते दिखे
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आयोजित थिएटर का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में युवक थिएटर में डांस कर रही नर्तकियों के सामने फूट-फूट कर कुमार सानू के गाने पर रोते हुए दिख रहा है। बताया जाता है विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मनोरंजन के लिए थिएटर लगाया गया है। थिएटर देखने यहां बिहार के अलग-अलग जिलों से लोग आते हैं।
मनोरंजन के लिए थिएटर में बार बालाओं का डांस आयोजित किया जाता है। इसी दौरान थिएटर में एक आशिक कुमार सानू का गाना बजाते ही फूट-फूट कर रोने लगा। जैसे ही थिएटर में कुमार सानू का गाना आ मांग भर दू तूझे नयी बहार से, देखू हमेशा तूझे यू ही प्यार से गाना बजा तो युवक फूट-फूट कर रोने लगा।
बिहार के सोनपुर मेले में डांसरों के सामने फूट-फूटकर रोया आशिक, कुमार सानू के गाने पर नहीं रोक सका उमड़ रही भावनाएं..... #Bihar #bihar #SonpurMela #BiharNews pic.twitter.com/BWULTWMoY3
— Umesh kumar (جوکر) (@umeshjoker) December 23, 2023
थिएटर में स्टेज पर लड़कियां डांस कर रही थी और युवक नीचे फूट-फूट कर रो रहा था। जैसे ही गाना बजा तो युवक स्टेज के सामने लड़कियों के सामने फूट-फूट कर रोने लगा। मौके पर मौजूद उनके कुछ दोस्त उन्हें लाख समझाने का कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवक बार-बार स्टेज के सामने जाकर फूट-फूट कर रो रहा था।

थिएटर देख रहे कुछ युवकों ने उसे शख्स के फूट-फूट कर रोते हुए का वीडियो बना लिया। अभी आप वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
गौरतलब हो कि सोनपुर मेला में लोगों के मनोरंजन के लिए करीब 6 थिएटर लगाया गया है। जिसमें बिहार के विभिन्न जिला से लोग थिएटर देखने पहुंचते हैं। शाम होते ही थिएटर स्टार्ट कर दिया जाता है। रात भर हिंदी और भोजपुरी गाने का लोग आनंद उठाते हैं।