विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajipur News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बिदुपुर, जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या

Published: Sun, 11 May 2025 11:00 AM (IST)

बिदुपुर के दिलावरपुर गोवर्धन गांव में आपसी विवाद के चलते एक बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया करते थाना अध्यक्ष पंकज कुमार
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया करते थाना अध्यक्ष पंकज कुमार

HighLights

  1. बिदुपुर में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या
  2. आक्रोशित लोगों ने पानापुर के पास हाजीपुर-महनार रोड की जाम

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

बड़े भाई ने मारी गोली

मृतक स्थानीय रामवृक्ष सिंह के 30 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रकाश थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश निजी संगठन चलाते हैं। वह रुपये का कलेक्शन करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान उसके भाई ने पैर में गोली मार दी। गोली चलने का शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

युवक की मौत

घटना की जानकारी बिदुपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार को दी गई। पुलिस ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेम प्रकाश की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा है।

युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर महनार रोड को किया जाम

सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार रोड को पानापुर के निकट जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जमीनी एवं पारिवारिक विवाद एक भाई द्वारा दूसरे भाई की हत्या की वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलावरपुर गोवर्धन गांव में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पारिवारिक विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Raxaul News: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में भाभी की मौत; मां और दुल्हन की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: 12 घंटे में दो सड़क हादसे, दो शिक्षकों की मौत; 2 की हालत गंभीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।