Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar crime: जमीनी रंजिश में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, साथी को भी पीट-पीटकर किया अधमरा

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 04:19 PM (IST)

    वैशाली के हाजीपुर में अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी. जमीनी रंजिश में बदमाशों ने शख्स पर जानलेवा हमला किया। साथ ही उन्होंने उसके स ...और पढ़ें

    जमीनी रंजिश में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली। (प्रतिकात्मक तस्वीर)
    जमीनी रंजिश में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, वैशाली हाजीपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र में जमीनी रंजिश में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। क्षेत्र के इस्माईलपुर में बदमाशों के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को बदमाशों ने मार-पीटकर कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया।

    पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान अभय कुमार और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। फायरिंग में अभय को गोली लगी थी। वहीं, दिनेश के साथ भी मारपीट की गई थी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः ये भी पढ़ेंः व्यक्तिगत रंजिश के कारण सुरक्षा गार्ड की हत्या, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस