Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लंबे समय तक नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ, बिहार की राजनीति में आया नया मोड़

    By Abhishek shashwatEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 14 Apr 2025 02:24 PM (IST)

    बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल (Brishin Patel News) ने जन सुराज पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जन सुराज में शामि ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। फाइल फोटो
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. वृषिण पटेल जन सुराज में शामिल
    2. पांच बार रह चुके कैबिनेट मंत्री

    जागरण टीम, हाजीपुर/पटना। बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल ने जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) का दामन थाम लिया है। इस संबंध में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने बताया कि जन सुराज में शामिल होने के बाद अपने चुनाव क्षेत्र वैशाली के लिए रवाना हो रहे हैं।

    नई पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को पहले दिन वह चुनाव क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचे। वैशाली के कई गांव में लोगों से मिले और बैठकें कीं। वह लंबे समय तक सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ रहे, बाद में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय जनता दल में भी शामिल हुए।

    उनके निजी सचिव राजेश्वर पटेल ने बताया कि वृषिण पटेल राज्य सरकार में पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इसके अलावा वैशाली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए थे। सिवान लोकसभा क्षेत्र (Siwan Lok Sabha Seat) से एक बार सांसद भी चुने गए थे।

    जसुपा ने संगोष्ठी के माध्यम से आंबेडकर को किया याद

    दूसरी ओर, संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को जन सुराज पार्टी (जसुपा) द्वारा पार्टी मुख्यालय (पटना) में वर्तमान संदर्भ में आंबेडकर के विचारों की चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद (सेवानिवृत्त) और पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिवजतन ठाकुर थे।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम की शुरुआत आंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आरके मिश्रा और एनपी मंडल ने दोनों अतिथियों का माल्यार्पण कर और आंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती ने की।इसके साथ ही पूर्व विधान परिषद सदस्य रामबली चंद्रवंशी, वरीय अधिवक्ता व पार्टी उपाध्यक्ष वाईवी गिरी आदि ने भी संगोष्ठी में अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन व मंच संचालन अनिल आर्य ने किया।

    ये भी पढ़ें- 'BJP में कौन CM नहीं बनेगा', तेजस्वी ने क्यों पूछा? नायब सिंह सैनी के बयान से NDA में 2 चेहरों पर चर्चा तेज

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मांझी ने सीट को लेकर ठोक दिया दावा, नई डिमांड के बाद बढ़ा सियासी पारा