बिहार में सरसों तेल की आड़ में लाई जा रही 4700 लीटर शराब जब्त, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार
महुआ पुलिस ने पंजाब से कोलकाता जा रहे एक ट्रक से 4700 लीटर शराब जब्त की है। यह शराब सरसों तेल के नीचे छिपाई गई थी और इसे महुआ के ग्रामीण इलाकों में खप ...और पढ़ें

4700 लीटर शराब जब्त

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, महुआ। सरसों तेल में छिपाकर पंजाब से कोलकाता के लिए चले शराब लदे एक ट्रक को महुआ में पुलिस ने जब्त किया है। शराब की खेप को महुआ के ग्रामीण क्षेत्र में खपाने के लिए लाया गया था। वहीं ट्रक के साथ दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनमें एक पंजाब और दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है।
ट्रक से करीब 4700 लीटर शराब जब्त किया गया है। पकड़े गए तस्करों से महुआ थाना की पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य सरगना की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
पुलिस ने संदेह के आधार पर कपड़ा
महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया है कि महुआ-ताजपुर मार्ग स्थित छतवारा पेट्रोल पंप के निकट से महुआ थाना की पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर के एक 12 चक्का ट्रक को संदेह के आधार पर पकड़ा।
महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन एवं अन्य पुलिस बल ने जब्त कर जब तलाशी ली तो ट्रक में आगे से कच्ची घानी की सरसों तेल लदा था। इसके पीछे काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी थी जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।