बिहार की 'मॉडर्न लव स्टोरी': फुफेरे भाई के प्यार में ममेरी बहन ने 3 बच्चे छोड़ की कोर्ट मैरिज, एक्स हसबैंड बना गवाह
रानी कुमारी ने अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर अपने फूफेरे भाई गोविंद कुमार से कोर्ट मैरिज कर ली है। यह मामला जंदाहा, वैशाली का है। हैरान करने वाली ब ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जंदाहा। ममेरी बहन को फूफेरे भाई से प्यार हो गया और वह अपने पति और तीन बच्चे को छोड़कर प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। प्रेमी पति का कहना है कि मुझे विश्वास है कि अब वह मुझे छोड़कर कहीं नहीं जाएगी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामला जंदाहा नगर पंचायत क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रसारित वीडियो के अनुसार तीन बच्चों की मां रानी कुमारी ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी गोबिंद कुमार से कोर्ट मैरिज कर ली है। इस लव मैरिज में हैरान वाली बात यह है कि रानी कुमारी के पूर्व पति कुंदन कुमार ने खुद गवाह बनकर उसे खुशी-खुशी विदा किया है।
2011 में कोर्ट मैरिज
जानकारी के अनुसार रानी कुमारी पहली शादी जंदाहा निवासी कुंदन कुमार के साथ वर्ष 2011 में कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। कुंदन घर पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उससे उनके तीन बच्चे भी हैं, जो अब कुंदन के साथ ही रहेंगे।
रानी का पिछले पांच साल से अपने फूफेरे भाई गोबिंद कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें रानी पहले भी कई बार अपने पति और सभी बच्चों को छोड़कर जा चुकी थी। जिससे उसके पति काफी परेशान रहते थे। लेकिन उनकी पत्नी अपनी हरकत से बाज नहीं आती थी। कुंदन अपनी पत्नी के इस व्यवहार से तंग आ चुके थे।
खबरें और भी
तीनों बच्चों को पहले पति के साथ छोड़ दिया
बताया गया है कि रानी अपने प्रेमी गोबिंद कुमार के साथ रहने की सहमति जताई और तीनों बच्चों को पहले पति के साथ छोड़ दिया। कुंदन ने रानी की खुशी को देखते हुए गोबिंद से उनकी खुशी-खुशी शादी करवा दी और इस विवाह का खुद गवाह बन गया।
शादी के बाद गोबिंद कुमार ने विश्वास जताया है कि रानी अब उन्हें छोड़कर पूर्व पति और बच्चों के पास नहीं जाएंगी। गोबिंद के अनुसार कुछ दिन पहले ही उनका फोन पर संपर्क हुआ था। जबकि रानी के अनुसार वह पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती थीं और गोबिंद से शादी करना चाहती थीं। अब उनके तीनों बच्चे कुंदन के साथ ही रहेंगे। रानी और गोबिंद सोशल मीडिया पर बात करते थे, जिससे उनका रिश्ता गहरा गया था।