विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति को दिया धोखा! दो बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, घर से कैश और ज्वेलरी भी ले गई

Published: Fri, 02 May 2025 04:23 PM (IST)

हाजीपुर के भगवानपुर में दो बच्चों की मां ऑनलाइन प्रेमी के साथ भाग गई। महिला अपने ससुराल से 40 हजार ...और पढ़ें

भगवानपुर में दो बच्चों की मां रुपये और गहने लेकर प्रेमी संग फरार
भगवानपुर में दो बच्चों की मां रुपये और गहने लेकर प्रेमी संग फरार

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से दो बच्चों की मां अपने बच्चों को छोड़ कर 40 हजार रुपए नकद और जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक युवक की पहली पत्नी की मौत हो गई। उसे दो बच्चे थे।

इसके बाद वह वर्ष 2014 में अपनी 30 वर्षीय साली से दूसरी शादी की। उसे भी दो बच्चे हुए। इसी बीच वह अपनी पत्नी और बच्चों को दूसरी पत्नी के साथ घर पर छोड़ कर गुजरात सूरत में प्राइवेट नौकरी करने चला गया। इसी दौरान उसकी पत्नी एक युवक के साथ मोबाइल पर बातचीत करने लगा।

पति-पत्नी के बीच होने लगा विवाद

युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इस जानकारी होने पर पति-पत्नी के साथ विवाद होने लगा। पति के मना करने के बावजूद वह युवक से घंटों मोबाइल पर बातचीत किया करती थी। ऐसा करने से रोकने पर महिला अपने बच्चों को घर पर छोड़ कर घर से अपना सारे जेवरात और 40 हजार रुपए नगद लेकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।

इसकी सूचना पड़ोसियों ने मोबाइल पर उन्हें दी। इस सूचना पर वो सूरत से घर आया और उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान मोबाइल पर उसकी पत्नी की डीपी लगी एक वॉट्सऐप से दो बार कॉल आया, लेकिन फोन उठाने के बाद बिना कुछ बोले फोन काट दिया गया।

इसके बाद उसने उस मोबाइल धारक के विरुद्ध अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाए जाने की प्राथमिकी भगवानपुर थाने में कराई है।

ससुराल वालों के विरुद्ध घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी

दूसरी ओर, जंदाहा थाना क्षेत्र के धंधुआ स्थित ससुराल से एक बच्ची की मां को ससुराल वालों ने दहेज में चार पहिया वाहन और देवर की शारीरिक संबंध बनाने की मांग को पूरा करने से इनकार करने पर प्रताड़ित कर छोड़ दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता ने अपने पति कुणाल, सास बेबी देवी, देवर सुमन सौरभ उर्फ मोना सिंह तथा ननद खुशबू देवी के विरुद्ध सराय थाने में घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी कराई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सराय थाना क्षेत्र के प्रबोधी नरेंद्र निवासी भृगुनंदन सिंह की पुत्री श्वेता सुमन की शादी जंदाहा थाना क्षेत्र के धंधुआ निवासी कुणाल के साथ 11 फरवरी 2022 को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन बोलेरो की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

इतना ही नहीं, उसके देवर जब छुट्टी पर घर आता तो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का कोशिश करता था। इसी बीच उसे एक पुत्री भी हुई। इसके बाद उसके ससुराल वाले उसे और अधिक प्रताड़ित करने लगे।

इस घटना को लेकर उसके मायके वाले कई बार उसके ससुराल वालों को समझाने प्रयास किया। लेकिन इन लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इसी बीच उसकी बच्ची बीमार पड़ गई। वह अपने पिता के साथ अपनी बच्ची का इलाज कराने के लिए मायके आ गई। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 48 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर में बच्चों के विवाद में दंपती ने किसान के मुंह में मारा चाकू, मौके पर हुई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।