Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में अपराधी बेखौफ : बाइक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    By Ravikant KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 12:20 PM (IST)

    बिहार के हाजीपुर में बाईक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर ...और पढ़ें

    बाइक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या। फोटो प्रतीकात्मक
    बाइक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या। फोटो प्रतीकात्मक

    HighLights

    1. हाजीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी को मारी गोली
    2. घटना के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

    जागरण संवाददाता हाजीपुर। नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार युवक को पांच गोली मारी गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर गांधी चौक के निकट रोड जाम कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, सूचना इकाई के विनय कुमार, नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम पुलिस पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे।

    करीब चार घंटे बाद एसडीओ रामबाबू बैठा गांधी चौक पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर जाम को खाली कराया। इस दौरान स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्रा सरकारी एवं निजी दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

    ये भी पढ़ें: Nilesh Murder: नीलेश हत्याकांड में दूसरे दिन भी पुलिस की कुर्की जारी रही,आरोपितों के दफ्तर का सामान जब्त

    बदमाशों ने मारी तीन गोली, इलाज के दौरान मौत

    बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह महिला कॉलेज के निकट तीन बाइक सवार बदमाश मछली खरीदने के लिए आए थे। मृतक नखास चौक निवासी शिवनाथ सहनी के 25 वर्षीय पुत्र सुनील साहनी थे। सुनील सहनी को मछली वजन करने के लिए कहा इसी दौरान एक बदमाश ने पीछे से जाकर तीन गोली मार दिया।

    सुनील को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लोगों ने भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मच गई।

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव रखकर गांधी चौक सड़क को जाम कर दिया। करीब दो घंटा से सड़क जाम रहा। पुलिस-प्रशासन हटाने का प्रयास में जुटे रहे। परिजन ने वरिष्ठ अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

    स्कूल और दफ्तर जाने वाले को हुई परेशानी

    करीब 4 घंटे बाद एसडीओ रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ ओमप्रकाश के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जाम के दौरान स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्रा सरकारी एवं निजी दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

    खबरें और भी

    इस संबंध में वैशाली जिले के एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि नगर थाना के महिला कॉलेज के सामने मछली बेच रहे व्यक्ति सुनील सहनी को एक बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अपराधियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: Boat Accident Bihar: जान हथेली पर रखकर पार करते हैं नदी, एक पुल के लिए तरसे लोग; हादसों से भी नहीं लिया सबक