Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वैशाली में देर रात बम धमाके और ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, पुलिस ने बरामद किया जिंदा विस्फोटक और खोखा

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:14 AM (IST)

    वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के कजरी भाथ गांव में देर रात फायरिंग और बम धमाके से दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम और खोखा बरामद किया है, माम ...और पढ़ें

    मामले की जांच करती पुलिस

    मामले की जांच करती पुलिस

    HighLights

    1. जंदाहा के कजरी भाथ गांव में देर रात फायरिंग-बम धमाका।

    2. पुलिस ने मौके से एक जिंदा बम और खोखा बरामद किया।

    3. मामले की जांच जारी, एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी।

    संवाद सूत्र, जंदाहा। वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के कजरी भाथ गांव में रविवार की देर रात फायरिंग और बम धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने दुर्गा मंदिर के पास 2 राउंड फायरिंग की और बम भी फोड़ा। 

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान एक जिंदा बम, एक खोखा और विस्फोटक सामग्री बरामद की। घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। 

    घटनास्थल पर कैंप कर रही पुलिस

    घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। स्थानीय निवासी अरविंद राय ने बताया कि पूर्व के किसी विवाद को लेकर उनके घर के पास ही बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और बम धमाका किया। 

    धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना जंदाहा पुलिस को दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। महिलाएं और बच्चे सहमे हुए हैं। 

    1 जिंदा बम बरामद

    सूचना मिलते ही जंदाहा थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास से 1 जिंदा बम, 1 कारतूस का खोखा,विस्फोट किए गए बम से संबंधित सामग्री बरामद किया गया है।

    पुलिस ने सभी साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। फिलहाल जंदाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचेगी। 

    सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

    टीम फायरिंग और बमबारी से जुड़े साक्ष्य वैज्ञानिक तरीके से एकत्र करेगी। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वैशाली में अज्ञात वाहन ने ली 47 साल के व्यक्ति की जान, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम