Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hajipur सीट पर चांस नहीं लेना चाहते Chirag Paswan! 16 जनवरी को दिखाएंगे 'युवा बिहारी' की पावर, हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 05:03 PM (IST)

    Chirag Paswan Rally लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। हालांकि वह जीत को ले ...और पढ़ें

    Hajipur सीट पर चांस नहीं लेना चाहते Chirag Paswan! 16 जनवरी को दिखाएंगे 'युवा बिहारी' की पावर, हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे
    Hajipur सीट पर चांस नहीं लेना चाहते Chirag Paswan! 16 जनवरी को दिखाएंगे 'युवा बिहारी' की पावर, हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Chirag Paswan News अक्षयवट राय स्टेडियम में 16 जनवरी को होने वाली संकल्प महासभा की तैयारियों को लेकर महनार के चमरहरा गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संगठन मंत्री इं रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।

    बैठक में अक्षयवट स्टेडिमय में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री इं रविंद्र ने कहा कि 16 जनवरी को पार्टी की ओर से संकल्प महासभा ऐतिहासिक होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान होंगे।

    उन्होंने कहा कि पार्टी के कई राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता इस महासभा में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। उन्होंने आह्वान किया कि महनार विधानसभा से कम से कम 10 हजार लोग रैली में पहुंचे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, महनार प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह, महनार नगर अध्यक्ष टुनटुन पासवान, जन्दाहा प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह आदि उपस्थित रहे।

    लोकसभा चुनाव में महागठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगी : चिराग

    लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को महागठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि लोकसभा में महागठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। बिहार की सभी चालीस सीट एनडीए जीतेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देगी।

    खबरें और भी

    चिराग ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने विपक्ष के एकजुटता पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चुनाव आने तक आइएनडीआइए की एकजुटता बिल्कुल नहीं दिखेगा क्योंकि बंगाल में ममता बनर्जी, दिल्ली में आम आदमी पार्टी, बिहार में जदयू अलग खेल करने में लगे हैं। जदयू नेतृत्व सिर्फ अपनी आकांक्षा को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav की फिरकी में फंसेगी भाजपा? ग्राउंड जीरो पर लॉन्च होगा Tejashwi Yadav का मिथन 'बूथ', समझें पूरा प्लान

    ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir : 22 जनवरी के वो कीमती 85 सेकंड... जब खुलेंगे राम मंदिर के पट, बिहार के RN Singh निभाएंगे अहम भूमिका