विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमेशा से मुस्लिमों की राजनीति...', चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान; कांग्रेस-सपा और RJD को घेरा

Published: Thu, 06 Mar 2025 10:15 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान चिराग पासवान ने विपक्ष पर ...और पढ़ें

हाजीपुर में पत्रकार संजीत कुमार उर्फ मोती के पुत्री को बधाई देते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। (फोटो जागरण)
हाजीपुर में पत्रकार संजीत कुमार उर्फ मोती के पुत्री को बधाई देते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. हाजीपुर में पत्रकार संजीत कुमार उर्फ मोती के पुत्री की शादी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
  2. चिराग ने कहा - कांग्रेस, सपा और राजद हिंदू-मुस्लिम तुष्टिकरण की करते हैं राजनीति

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। इस दौरान विपक्षी पार्टियों पर वह जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बिहार में राजद समाज में सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बंटवारा करवाने की सोच के साथ राजनीति करते हैं। ये पार्टियां केवल हिंदू-मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। 

तुष्टिकरण की राजनीतिक ने ही समाज को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीतिक पार्टी जिनके लिए सेकुलरिज्म की परिभाषा ही तुष्टिकरण की राजनीति है। ये लोग एक धर्म विशेष की लोगों की वाहवाही करते रहते हैं।

हिंदू-मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं सपा-कांग्रेस और राजद

ये राजनीतिक पार्टियां उनकी गलतियों के ऊपर पर्दा डालती रहती है। अगर समाज के बड़े वर्ग उनके आस्था को सम्मान देते हैं तो यह सांप्रदायिकता हो जाती है। राजद सपा और कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम तुष्टीकरण करके हमारे देश-प्रदेश और समाज का अहित करने का काम किया है।

प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है। जनता किसे चुनती है, सबसे ज्यादा मायने यह बात रखता है। जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, यह जनता के ऊपर है।

शराब चालू करने के सवाल पर दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव के सरकार में आने पर शराब चालू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात तो पता नहीं है, लेकिन हम लोग गठबंधन के अंदर पहले से ही ताड़ी और नीरा को शराब की श्रेणी से हटाने की मांग करते रहे हैं।

अगर बिहार में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के समर्थन से सरकार बनती है तो इस बात को हम लोग गंभीरता से लागू करवाने का काम करेंगे।

चिराग पासवान हाजीपुर में पत्रकार संजीत कुमार उर्फ मोती के पुत्री के शादी समारोह में शामिल होकर पुत्री को आशीर्वाद दिया। वहीं, पार्टी के प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान के भाई की शादी में भी मटकोर समझ में शामिल हुए।

इस मौके पर लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, प्रदेश महासचिव संगीता देवी रणविजय चौरसिया, विनोद राय, साजेश पासवान, जिला अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन राकेश पासवान, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, छात्र जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान उपस्थित रहे।

वहीं, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष स्वराज, जिला प्रधान महासचिव सह जिला पार्षद मुकेश पासवान, महिला जिला अध्यक्ष रिंकू कुमारी श्रुति प्रिया, वर्षा कुमारी, नगर अध्यक्ष मनोज सिन्हा, गुड्डू जायसवाल, पवन राज, राजीव निराला, अजय सिंह राजपूत, इंदल पासवान आदि कार्यकर्त्ता भी वहां मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: नीतीश नहीं, इस कद्दावर नेता के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर; दिए साफ संकेत

Bihar Politics: CM नीतीश ने बजट के दौरान थपथपाई थी पीठ, अब सम्राट चौधरी ने गजब अंदाज में दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।