Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: देसरी में बनेगा रेलवे ओवरब्रिज? चिराग पासवान ने रेल मंत्री को लिखा लेटर

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 05:50 PM (IST)

    युवा लोजपा रामविलास के रिपु कुमार ने देसरी में मेडिकल कॉलेज और रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर चिराग पासवान को मांग पत्र दिया। मंत्री के निजी सचिव ने ज ...और पढ़ें

    चिराग ने रेल मंत्री को लिखा लेटर। (जागरण)

    चिराग ने रेल मंत्री को लिखा लेटर। (जागरण)

    HighLights

    1. चिराग ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    2. देसरी में रेलवे ओवरब्रिज की मांग

    3. मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव

    संवाद सूत्र, देसरी। युवा लोजपा रामविलास के जिला प्रधान महासचिव रिपु कुमार के देसरी में मेडिकल कॉलेज खोलने और देसरी स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने सहित कई अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मांग पत्र दिया है।

    मांग पत्र पर मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी वैशाली को पत्र भेज कर इस मामले में अपने स्तर से जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

    केंद्रीय मंत्री को सौंपे मांग पत्र में देसरी में मेडिकल कॉलेज खोलने और देसरी स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने के साथ-साथ देसरी प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर आवश्यक कार्रवाई करने, देसरी स्टेशन पर अप और डाउन साइड से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिलाने की मांग की गई है।

    इस मामले में केंद्रीय मंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव ने जिलाधिकारी वैशाली को पत्र भेज कर देसरी में मेडिकल कॉलेज खोलने और देसरी प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

    वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेज कर देसरी स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने तथा देसरी रेलवे स्टेशन पर पुरबिया एक्सप्रेस, कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं जनहित एक्सप्रेस सहित सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिलाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।