Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बटेश्वर नाथ धाम में सीएम नीतीश की 'समृद्धि यात्रा', विकास योजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्घाटन

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 08:20 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 जनवरी को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के लिए जंदाहा के पानापुर बटेश्वर नाथ धाम में तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री यहां ...और पढ़ें

    बटेश्वर नाथ धाम में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा

    बटेश्वर नाथ धाम में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जंदाहा में समृद्धि यात्रा।

    2. जल-जीवन-हरियाली पोखर, पुस्तकालय का होगा उद्घाटन।

    3. हजारों करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, जनसभा।

    संवाद सूत्र, जंदाहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 जनवरी को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जंदाहा प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित पानापुर बटेश्वर नाथ धाम विकास के नए रंग में सराबोर है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब युद्ध स्तर पर अपने अंतिम पड़ाव में हैं। 

    गुरुवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक उमेश कुशवाहा ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को करीब 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल के समीप बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे पानापुर बटेश्वरनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत तैयार किए गए पोखर का निरीक्षण करेंगे, जिसे जीविका दीदियों के हवाले किया जाएगा। पोखर के समीप स्थित नवनिर्मित पुस्तकालय और सौर ऊर्जा से संचालित मोटर पंप का उद्घाटन भी किया जाएगा।

    बाबा बटेश्वर नाथ धाम में दर्शन, समीक्षा बैठक व जनसभा

    बताया गया कि इसके बाद मुख्यमंत्री सरकारी स्तर पर स्वीकृत राजकीय पर्यटक स्थल बाबा बटेश्वर नाथ धाम पहुंचकर दर्शन एवं अवलोकन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद कार्यक्रम स्थल के पास अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान जिले के लिए हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। 

    इसके बाद भव्य पंडाल में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।

    प्रशासन और एनडीए कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ एनडीए कार्यकर्ता भी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। पंचायत के मुखिया और प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अनुप लाल सिंह अपने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों में लगे हैं। 

    खबरें और भी

    वहीं बाबा बटेश्वर नाथ धाम मंदिर विकास कमेटी के सदस्य भी कार्यक्रम की सफलता को लेकर सक्रिय हैं। कार्यक्रम स्थल पर जिला और अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों का लगातार आना-जाना बना हुआ है।