विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बाढ़ के बीच हाजीपुर पहुंच CM सम्राट चौधरी, बोले- 2-3 दिन में मिलेगी राहत; गंगा का पानी घटा

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:11 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिलों का निरीक्षण किया, हाजीपुर में राहत शिविर और सामुदायिक रसोई ...और पढ़ें

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने वैशाली और सारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

  2. हाजीपुर में राहत शिविर और सामुदायिक रसोई का जायजा लिया।

  3. बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और मृतकों के आश्रितों को चेक बांटे।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिले के निरीक्षण पर निकले। सबसे पहले वे हाजीपुर पहुंचे, जहां गंगा ब्रिज थाना के निकट चल रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया।

बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री 

इस दौरान शिविर में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ के दौरान डूबने से मरे आधा दर्जन मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये के चेक का वितरण किया। साथ ही अन्य बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी बांटी।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, लालगंज विधायक संजय सिंह, वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, डीएम वर्षा सिंह, एसपी शुभांक मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

CM 1

(सामुदायिक रसोई का जायजा लेकर निकलते सीएम।)

गंगा का जलस्तर 17-18 सेंटीमीटर घटा, दो-तीन दिन में मिलेगी राहत : सीएम

निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा है तो थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन लगातार पानी घट रहा है।

गंगा का पानी लगभग 17 से 18 सेंटीमीटर नीचे गया है। उन्होंने कहा कि फरक्का में लगभग 15 लाख क्यूसेक पानी प्रतिदिन छोड़ा जा रहा है और सभी अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उन्हाेंने यह भी कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। अगले दो-तीन दिन में लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपदा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सभी को सुविधा मिल सके।