Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vaishali News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन, दो बार हाजीपुर विधानसभा से लड़ चुके थे चुनाव

    By Ravikant KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 11:10 AM (IST)

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गए। मनोज शुक्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्ला हाजीपुर ...और पढ़ें

    वैशाली जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला
    वैशाली जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला

    HighLights

    1. युवाओं में मनोज की थी अच्छी पकड़
    2. लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर भी लड़ चुके हैं चुनाव

    संवाद सूत्र, लालगंज। वैशाली जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला का निधन इलाज के दौरान दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रविवार की सुबह हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक दलों,स्वजन एवं उनके पैतृक आवास जलालपुर में कोहराम मच गया है।

    लंबे समय से चल रहे थे बीमारी

    मनोज शुक्ला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्ला हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे। एक बार लोक जनशक्ति पार्टी जबकि दूसरे बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके थे। सभी वर्गों में खासकर युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ थी। वह कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के करीबी थे।

    कांग्रेस पार्टी में उनकी काफी अच्छी पकड़ थी। मनोज शुक्ला हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। चुनाव में 19081 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि 2010 में निर्दलीय चुनाव लड़कर मनोज शुक्ला ने 11226 वोट लाकर तीसरे स्थान पर थे।

    सड़क मार्ग से लाया जा रहा है पार्थिव शरीर

    काफी मिलनसार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता में इनकी गिनती होती थी। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से दिल्ली से उनके पैतृक आवास जलालपुर लाया जा रहा है।

    इनके निधन की खबर सुनकर जिला के तमाम राजनीतिक दलों के नेता एवं क्षेत्र के लोग शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता एवं आम लोग मनोज शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में चोरों की हुई मौज, ककड़बाग और पाटलिपुत्र में चार घरों में मचाई लूट, 15 लाख के गहने चोरी

    यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी की चाह ऐसी कि मुखिया का पद छोड़कर बन गए शिक्षक, अब सवारेंगे बच्चों का भविष्य