Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: घर में सो रही किशोरी की बदमाशों ने काटी नाक, प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:34 PM (IST)

    बिहार में वैशाली के एक गांव घर सो रही एक किशोरी की बदमाशों ने नाक काट दी। लहूलुहान किशोरी को सदर हॉस्पिटल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार ...और पढ़ें

    घर में सो रही किशोरी की बदमाशों ने काटी नाक। (सांकेतिक फोटो)
    घर में सो रही किशोरी की बदमाशों ने काटी नाक। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. वैशाली के महुआ में घर में सो रही किशोरी की बदमाशों ने काटी नाक
    2. प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को रेफर किया गया पीएमसीएच

    संवाद सहयोगी, महुआ (वैशाली)। बिहार के वैशाली में महुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी की बदमाशों ने नाक काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश भाग निकले।

    इस घटना में लहू-लुहान किशोरी को परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल हाजीपुर में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी काे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

    घटना महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती पंचायत का है। घटना की लिखित सूचना महुआ थाना को दी गई है। सूचना के आलोक में महुआ थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    जानकारी के अनुसार, महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती पंचायत निवासी मो. बब्लू की 16 वर्षीय पुत्री कशक परवीन अपनी बहन के साथ घर के बरामदे पर गुरुवार रात सोई हुई थी। तभी अचानक पहुंचे बदमाशों ने किशोरी का नाक काट दिया। घटना के बाद किशोरी चिल्लाने लगी।

    मौके से फरार हुए बदमाश

    घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना में लहूलुहान हो गई। तत्काल परिवार के सदस्यों ने किशोरी को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

    किशोरी पीएमसीएच रेफर

    हाजीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल किशोरी को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

    थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

    थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने बताया की किशोरी की नाक काटने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही रही है।

    घटना के कारणों के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी पता नहीं चल सका है। स्वजनों ने भी घटना का कारण नहीं बताया है। जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

    यह भी पढ़ें: 'Nitish Kumar के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान; बोले- उनकी नजर मंगलसूत्र पर

    Bihar News: पटना में महज एक हफ्ते में धरे गए 3200 ओवरलोड ऑटो और ई-रिक्शा, वसूला गया लाखों का जुर्माना

    खबरें और भी