Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाजीपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

    By Ravikant KumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 05:59 PM (IST)

    Bihar News हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र पुरनटार गांव में एक अधेड़ उम्र के बुजुर्ग का झोपड़ी में हाथ पैर बंधा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की ज ...और पढ़ें

    हाजीपुर में बुजुर्ग का मिला शव,इलाके में हड़कंप(प्रतिकात्मक तस्वीर)
    हाजीपुर में बुजुर्ग का मिला शव,इलाके में हड़कंप(प्रतिकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. झोपड़ी में मिला पड़ा मिला बुजुर्ग का शव
    2. स्वजन ने पुलिस पूछताछ में बताया जमीन विवाद का मामला
    3. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से कर रही जांच

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर: लालगंज थाना क्षेत्र पुरनटार गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का झोपड़ी में हाथ पैर बांधा लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी लालगंज थाने की पुलिस को दी।

    सूचना पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक 65 वर्षीय प्रेमचंद महतो थे। पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी ली। स्वजन ने जमीनी विवाद में हत्या करने का आरोप अपने परोस के चचेरे भाई पर लगाया है। स्वजन ने चार डीसमिल जमीन के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

    सुबह घर के लोगों ने देखा शव

    बताया जाता है कि प्रेमचंद महतो अपने बथान में सोए हुए थे। बुधवार की सुबह घर के लोगों ने देखा कि हाथ पैर बांध कर झोपड़ी में शव लटका हुआ था। घर के लोगों ने शोर शराबा किया।

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजगीर महतो ने बताया कि चार डिसमिल जमीन के लिए मेरे बड़े भाई की हत्या पड़ोसी ने की है। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से भूमि विवाद चल रहा है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बड़े भैया ने बीते मंगलवार को भूमि विवाद की जानकारी स्थानीय सरपंच को दी थी। उन्होंने भूमि विवाद निपटारा करवाने की गुहार लगाई थी कहा था कि अगर विवाद का निपटारा नहीं हुआतो हमारी हत्या भी हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: Bihar crime: पश्चिम चंपारण में हथियार बंद बदमाशों ने बैंक को लूटा, दिनभर के कलेक्शन को किया पार

    पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव,घटना की कर रही जांच

    एक दिन पहले मृतक ने सरपंच से भूमि में हत्या होने की आशंका जताई थी। मृतक के भाई ने बताया कि बुधवार की सुबह उनके भाई की पतोहु देखा की बथान में शव लटका हुआ है।

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। मृतक के चार पुत्र हैं, जबकि तीन पुत्र और उनके बच्चे सभी बाहर रहते हैं। घटना के संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष धनंजय पांडे ने कहा कि एक बुजुर्ग का शव मिला है।

    पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना को स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें: सरकार की कोशिशों के बाद भी नहीं रूक रही दहेज की घटनाएं, आठ माह में 157 महिलाएं बेघर, 15 की हत्या