विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून ज्वेलरी लूट मामला: वैशाली पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को किया गिरफ्तार, SP रविरंजन कुमार ने दी जानकारी

By Abhishek shashwatEdited By: Rajat Mourya
Published: Wed, 13 Dec 2023 06:16 PM (IST)

Bihar Crime News एसपी रविरंजन कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते ...और पढ़ें

देहरादून ज्वेलरी लूट मामला: वैशाली पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को किया गिरफ्तार, SP रविरंजन कुमार ने दी जानकारी
देहरादून ज्वेलरी लूट मामला: वैशाली पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को किया गिरफ्तार, SP रविरंजन कुमार ने दी जानकारी

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। देहरादून में राज्य के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति के दौरान शहर में हुए करोड़ों रुपये के ज्वेलरी लूट कांड में वैशाली पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दो लाख के इस इनामी बदमाश को बिदुपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ के बाद इस कार्रवाई के संबंध में देहरादून पुलिस को सूचना दी है।

एसपी रविरंजन कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के देहरादून कांड संख्या 520/23 के आरोपित और दो लाख के इनामी बदमाश प्रिंस कुमार को बिदुपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित के गिरफ्तारी की सूचना देहरादून पुलिस को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई देहरादून पुलिस द्वारा की जानी है।

20 करोड़ के आभूषण लूटे थे

ज्ञात हो कि बीते 09 नवंबर को देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर पूरा पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर था। धनतेरस को लेकर भी काफी चहल पहल थी। बावजूद इसके देहरादून के राजपुर रोड पर ग्लोब चौक के पास स्थित रिलायंस ज्वेल में पांच की संख्या में अपराधी घूसे और वहां के ज्वेलरी दुकान में कर्मियों को हथियार के बल बंधक बना लिया।

प्लास्टिक की रस्सियों की मदद से अपराधियों ने पुरुष कर्मियों के हाथ पीछे कर प्लास्टिक की रस्सियों से बांध दिया। अपराधियों ने दस मिनट के अंदर लगभग 20 करोड़ के आभूषण लूट ले गए थे। महिला कर्मियों की मदद से आरोपितों ने सोना और हीरे के आभूषण बैग में भरवाया और भाग निकले। भागने के क्रम में कर्मियों को वहां के किचेन में बंद कर दिया और कार की मदद से निकल भागे। जब तक पुलिस को इतनी बड़ी डकैती की सूचना मिलती, तब तक अपराधी आराम से निकल भागे थे।

विक्रम कुशवाहा को पुलिस ने मार दी थी गोली

बिदुपुर के दो आरोपितों विक्रम और प्रिंस की इस कांड में संलिप्तता सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने कई इलाके में छापेमारी की थी। जिसके बाद विक्रम के साले अमृत और प्रिंस के भाई विशाल को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान दोनों फरार मुख्य आरोपितों पर दो- दो लाख का इनाम रखा गया था। इसी बीच कुछ दिन पहले विक्रम कुशवाहा को पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया गया और पिस्टल बरामदगी के दौरान देहरादून में पुलिस ने विक्रम के पैर में गोली मार दी थी।

ये भी पढ़ें- बिहार में बेखौफ बदमाश: नरकटियागंज में अपराधियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो गिरफ्तार; दर्जनों की तलाश में छापेमारी जारी

ये भी पढ़ें- Sand Mining In Bihar: बालू घाट पर लोडिंग को लेकर मजदूरों के दो गुटों में झड़प और फायरिंग, एक को लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।