वैशाली में कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत; पत्नी की हालत नाजुक
हाजीपुर के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता और उनकी 13 माह की बेटी की मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1782496995871_m.webp)
कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर। (जागरण)
HighLights
अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर।
पिता और 13 माह की बेटी की मौत।
पत्नी गंभीर रूप से घायल, पटना में इलाज।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कंटेनर की ठोकर से बाइक सवार पिता और 13 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला का इलाज पटना में चल रहा है। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।
पिता-पुत्री की मौत
मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथू निवासी बैद्यनाथ के 30 वर्षीय पुत्र ज्ञानेंद्र उर्फ नेपाली और उनकी 13 माह की बच्ची के रूप में हुई है।
घायल पत्नी सविता देवी का पीएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है, हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र उर्फ नेपाली अपनी पत्नी सविता देवी और बच्ची को बाइक से लेकर हाजीपुर जा रहे थे।
इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में मौके पर ही 13 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने कंटेनर किया जब्त
इलाज के दौरान ज्ञानेंद्र की भी मौत हो गई। पत्नी सविता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त कर थाना लाया गया।
चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई है और घायल महिला का इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं