विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के राज्यपाल के काफिले की गाड़ी को एंबुलेंस ने पीछे से मारी टक्कर, महिला पुलिस कर्मी गंभीर; 3 अन्य चोटिल

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Sat, 09 Sep 2023 04:27 PM (IST)

बिहार में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले में चल रहे पुलिस की गाड़ी में एक एम्बुलेंस ने पीछे से ...और पढ़ें

बिहार के राज्यपाल के काफिले की गाड़ी को एंबुलेंस ने पीछे से मारी टक्कर। फोटो- जागरण
बिहार के राज्यपाल के काफिले की गाड़ी को एंबुलेंस ने पीछे से मारी टक्कर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. कंचन कुमारी के रूप में हुई घायल महिला पुलिस कर्मी की पहचान
  2. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पहुंचे अस्पताल

जागरण संवाददाता, हाजीपुर (वैशाली): बिहार के हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर लालगंज रोड नाका नंबर  तीन के निकट बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के काफिले में चल रहे पुलिस की एस्कॉर्ट वाहन में एम्बुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी।

इसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। घायल पुलिस कर्मी को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है। जो पुलिस केंद्र हाजीपुर में तैनात हैं। पुलिस गाड़ी पर पांच महिला पुलिसकर्मी सवार थीं।

वैशाली से लौट रहे थे राज्यपाल

वैशाली से राज्यपाल वैशाली भ्रमण कर लौट रहे थे, इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर तीन के निकट काफिले में आगे आगे चल रही पुलिस गाड़ी में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सभी पुलिस कर्मी हाजीपुर पुलिस केंद्र में तैनात 

इसके अलावा, अन्य तीन महिला पुलिस कर्मी को हल्की चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। सभी पुलिस कर्मी पुलिस केंद्र हाजीपुर में तैनात हैं। गौरतलब हो कि राज्यपाल वैशाली भ्रमण करके लौट रहे थे।

इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर 3 के निकट काफिले में चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला पुलिसकर्मी से घटना की जानकारी ली

इस संबंध में पुलिस केंद्र डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि राज्यपाल के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट वाहन में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।