Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीआरपी ने चोरी एवं छिनतई करने वाले दो शातिर चोर को पकड़ा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 09 Jun 2019 08:24 PM (IST)

    गहन पूछताछ के बाद3333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333 ...और पढ़ें

    जीआरपी ने चोरी एवं छिनतई करने वाले दो शातिर चोर को पकड़ा
    जीआरपी ने चोरी एवं छिनतई करने वाले दो शातिर चोर को पकड़ा

    वैशाली। राजकीय रेल पुलिस ने ट्रेनों में चोरी एवं छिनतई करने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों के पास से एक मोबाइल और दो चाकू बरामद किया है। गहन पूछताछ के बाद दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी ने बताया है कि जीआरपी स्टेशन परिसर के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवकों पर नजर पड़ी। दोनों युवकों की स्थिति संदिग्ध मालूम पड़ने पर उन्हें पकड़ लिया गया। हालांकि दोनों ने भागने का असफल प्रयास भी किया, लेकिन वे अपने मकसद में कामयाब नही हो सके। पकड़े गए दोनों युवकों ने तीन आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शाही कालोनी निवासी मो. अली तथा राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप