विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर में गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास बोल्डर से टकराकर नाव डूबी, 10 लोगों की बची जान; दो की तलाश

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:57 PM (IST)

हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास एक नाव बोल्डर से टकराकर बाढ़ के पानी में ...और पढ़ें

HighLights

  1. गांधी सेतु के पास बोल्डर से टकराई नाव।

  2. नाव में सवार करीब आधा दर्जन लोग लापता।

  3. स्थानीय लोगों द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी।

संवाद सूत्र, राघोपुर। गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास तेरसिया दियारा में मंगलवार को बड़ा नाव हादसा हो गया। तेरसिया दियारा से आ रही एक नाव बाढ़ के पानी में छिपे बोल्डर से टकराने के बाद असंतुलित होकर डूब गई। नाव पर करीब 12 लोग सवार थे, जिनमें से 10 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं।

लापता लोगों की पहचान तेरसिया दियारा निवासी दीपक कुमार पिता राजू राय और चंदन कुमार पिता सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम और गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी है।

कुछ को स्थानीय लोगों ने बचाया

सुरक्षित निकाले गए लोगों में रवि कुमार, सतीश कुमार, निखिल कुमार, चंदन साह, आमोद साह, जयप्रकाश पासवान, टुनटुन साह, सत्येंद्र चौधरी और चंदन चौधरी शामिल हैं। कुछ लोग तैरकर बाहर निकले, कुछ को स्थानीय लोगों ने बचाया।

नाव बोल्डर से टकरा गई और पलट गई

बताया जा रहा है कि तेरसिया दियारा से करीब एक दर्जन लोग नाव पर सवार होकर गांधी सेतु पाया नंबर-1 की ओर जा रहे थे। कोई डॉक्टर के पास तो कोई दैनिक उपयोग का सामान लाने जा रहा था। इसी दौरान पाया नंबर-9 के पास नाव बोल्डर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 3.49.31 PM

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और अपने स्तर से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। प्रशासन के पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार राय ने बताया कि नाव पर एक दर्जन व्यक्ति सवार थे। दो व्यक्ति लापता हैं। बाकी को सुरक्षित निकाला गया है।