Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साली के चक्‍कर में बुरे फंसे जीजा जी, पटना वालों ने हाजीपुर पहुंचकर बिगाड़ा काम

    By Ramakant SinghEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Sat, 08 Nov 2025 05:33 PM (IST)

    हाजीपुर में एक किशोरी अपनी बहन के ससुराल से गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। जीजा ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है, जिसमें पटना के एक युवक पर आरोप है। एक ...और पढ़ें

    जीजा के घर से रुपये-गहने लेकर साली फरार। सांकेति‍क तस्‍वीर

    जीजा के घर से रुपये-गहने लेकर साली फरार। सांकेति‍क तस्‍वीर

    HighLights

    1. किशोरी गहने और पैसे लेकर फरार

    2. जीजा ने अपहरण का मामला दर्ज कराया

    3. पटना के युवक पर अपहरण का आरोप

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। गंगाब्रिज थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बहन के ससुराल में रह रही किशोरी आभूषण, कपड़े और पैसे लेकर फरार हो गई। 

    मामला प्रेम प्रसंग का है। जीजा ने इस मामले में अपहरण की एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। 

    जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय लड़की अपनी बहन के यहां पिछले करीब छह माह से रह रही थी। परिवार के सदस्‍य की तरह ही यहां रह रही थी। 

    मंगलवार को कुछ सामान की खरीदारी के लिए उसकी बहन-बहनोई को बाजार जाना था। वे किशोरी को घर पर ही छोड़कर बाजार चले गए।   

    बाजार से लौटे तो उड़े होश 

    कुछ देर बाद बाजार से लौटे तो घर में क‍िशोरी नहीं थी। लगा कि आस-पड़ोस में गई होगी। लेकिन वह आसपास के किसी घर में भी नहीं मिली।

    काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। इससे बहन-बहनोई के होश उड़ गए। वे अनहोनी की आशंका से सहम उठे।

    इसी दौरान बहन जब कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। कमरे से गहने, कपड़े एवं रुपये भी गायब थे। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

    खोजबीन के दौरान ही पता चला कि कुछ लोगों ने उसे अगवा कि‍या है। सभी ने छानबीन की तो यह जानकारी आई क‍ि 

    पटना जिले के इस्‍लामपुर थाना क्षेत्र के बकौर निवासी रंजीत कुमार ने अपने परिवारवालों व चार दोस्‍तों के साथ उसको भगाया है। 

    इसके बाद परेशान जीजा थाने पहुंचे। रंजीत कुमार, उसके माता-पिता, भाई और चार दोस्‍तों पर  बहला-फुसलाकर साली के अपहरण की एफआइआर कराई।

    घर से युवती रहस्यमय ढंग से हुई गायब

    एक अन्‍य घटना सदर थाना क्षेत्र की है। यहां 21 वर्षीय एक युवती अपने घर से गायब हो गई। हैरान-परेशान परिवारवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसके पिता ने सदर थाने में मामले की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।