Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hajipur News: हाजीपुर में पुलिस को बनाया बंधक, युवक की मौत के बाद मचा बवाल; इलाके में हड़कंप

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 11:15 AM (IST)

    हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र में शराबी को पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

    हाजीपुर में गुस्साए लोगों ने पुलिस को बनाया बंधक (जागरण)
    हाजीपुर में गुस्साए लोगों ने पुलिस को बनाया बंधक (जागरण)

    HighLights

    1. हाजीपुर में एक शख्स की मौत के बाद बवाल मच गया है
    2. लोगों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ कर बंधक बना लिया

     जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: हाजीपुर के महुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गगटी पंचायत वार्ड संख्या 6 में शराबी को पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पकड़ने के दौरान वह भागने के क्रम में गड्ढे में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया

    घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। वहीं कई पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन, कई थाना के पुलिस पदाधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। एसडीपीओ सुरभ सुमन आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है।

    हाथ जोड़कर समझातीं एसडीपीओ सुरभ सुमन

    एसडीपीओ हाथ जोड़ते देखी गईं

    एसडीपीओ ने कहा कि आप लोगों की सभी समस्या सुनी जाएगी उसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसडीपीओ घटनास्थल पर लोगों के सामने हाथ जोड़ कर आग्रह करते दिखे।

    मृतक की पहचान करहटिया बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय महावीर पासवान के 50 वर्षीय पुत्र राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है।

    इलाके में कैंप करती पुलिस

    घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेंद्र पासवान की पुत्री की शादी होने वाली है। शादी की तैयारी को लेकर वह सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ कर पीट कर हत्या कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बंधक बनाए पुलिसकर्मी को छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान गांव के लोग सैकड़ों की संख्या में जुटे हैं।

    वैशाली के एसपी का आया बयान

    एसपी हर किशोर राय ने बताया कि शनिवार की सुबह महुआ थाना प्रातः गश्ती में ए एसआइ भुनेश्वर राम एवं गश्ती दल के सिपाही को मद्यनिषेध टॉल फ्री से सूचना मिलने पर गश्ती दल जलालपुर गगटी में पहुंची। तभी जांच के लिए आए पुलिस वाहन को देखकर एक वृद्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस एवं व्यक्ति की दुरी 250 मीटर के करीब थी। उक्त व्यक्ति भागने के क्रम में गिर गए और वही पर उनकी मृत्यु हो गई।

    मृतक राजेन्द्र पासवान, उम्र लगभग 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय महावीर पासवान, ग्राम करहटियया बुजुर्ग, थाना-कटहरा बताया गया। इसी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के साथ मारपीट किया गया एवं सरकारी वाहन पर पत्थरबाजी कर शीशा फोड़ दिया गया है।

    खबरें और भी

    मारपीट के क्रम में गश्ती दल के एक सिपाही को हल्की चोट आई है, जिनका ईलाज अनुमंडल अस्पताल महुआ में चल रहा है। पुलिस बल के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    Bihar News: शराब जहरीली कैसे हो जाती है? किस केमिकल ने ले ली बिहार के 48 लोगों की जान; छीन ली आंखों की रोशनी

    Bihar Liquor Death: बिहार में जहरीली शराब से अब तक कितनी मौतें? आगबबूला हुए प्रशांत किशोर; मांझी ने दे डाली चुनौती