Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hajipur News: महुआ थाना के नए थानाध्यक्ष बने राजेश शरण, सुभाष प्रसाद को किया गया लाइन क्लोज

    Updated: Tue, 01 Apr 2025 01:04 PM (IST)

    Hajipur News वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने महुआ थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में राजेश शरण को नियुक्त किया है। साथ ही जिला आसूचना ईकाई के ...और पढ़ें

    महुआ थानाध्यक्ष बने राजेश शरण (जागरण फोटो)
    महुआ थानाध्यक्ष बने राजेश शरण (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. वैशाली जिले में कई पुलिस अधिकारियों को इस थाने से उस थाने किया गया
    2. महुआ थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद को पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News: वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने महुआ थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में राजेश शरण को नियुक्त किया है एवं जिला आसूचना ईकाई के प्रभारी रूप में सुबोध कुमार को नियुक्त किया है। वहीं महुआ थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद को पुलिस लाइन में क्लोज कर दिया गया है।

    एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि प्रभारी जिला आसूचना इकाई पुलिस निरीक्षक राजेश शरण को थानाध्यक्ष महुआ एवं पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार को प्रभारी जिला आसूचना इकाई बनाया गया है। जबकि महुआ थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद को पुलिस केंद्र में क्लोज किया गया है।

    बीते दिन महुआ थानाध्यक्ष की एक फोटो लड़की के साथ वायरल हुई थी

    गोरतलब हो कि बीते दिनों महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद का एक लड़की को रिवॉल्वर हाथ में देते हुए एवं टोपी बनाने का तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ था।

    इंटरनेट मीडिया पर तस्वीर प्रसारित होने के बाद दैनिक जागरण ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। प्रसारित तस्वीर में महुआ थाना अध्यक्ष सुभाष प्रसाद एक लड़की को रिवॉल्वर हाथ में देते दिख रहे थे और लड़की टोपी पहनी हुई थी।

    खबरें और भी

    तस्वीर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने महुआ थाना अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगी। उसके बाद थाना अध्यक्ष को लाइन क्लोज कर दिया गया। राजेश शरण को महुआ थाना अध्यक्ष एवं सुबोध कुमार को जिला आसूचना ईकाई प्रभारी बनाया गया। दोनों को 24 घंटे के अंदर अपने नव पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का एसपी ने निर्देश दिया।

    आधा दर्जन और पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर किया गया

    वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी को एक थाना से दूसरे थाना में प्रतिनियुक्ति किया। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटा के अंदर अपने नव प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

    पुलिस निरीक्षक रघुनंदन राम को अपर थाना अध्यक्ष नगर से साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार दुबे को सराय थाना से साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को महुआ थाना से साइबर थाना मैं प्रति नियुक्त किया गया।

    वहीं नगर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को अपर थाना अध्यक्ष नगर, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार को अपर थाना अध्यक्ष पातेपुर एवं बिदुपुर थाने में तैनात जितेंद्र कुमार सिंह को अपर थाना अध्यक्ष बिदुपुर बनाया गया है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: एक्शन में DGP! बार-बार थाना आने वाले दलालों पर होगी कार्रवाई, थानाध्यक्ष पर भी गिरेगी गाज

    Bihar News: काराकाट थानेदार पर एक्शन, एक गलती को लेकर किए गए लाइन हाजिर; नए अफसर को मिली कमान