Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hazipur News: हाजीपुर में दिल दहला देने वाली घटना, ट्रक पर लटका मिला चालक का शव, इलाके में हड़कंप

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 11:34 AM (IST)

    Hazipur News हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के अकबर मलाही गांव स्थित एक सीमेंट गोडाउन में एक चालक का ट्रक पर लटका हुआ शव मिला है। इस घटना से क्षेत्र में ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (फोटो जागरण)
    घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सराय थाना क्षेत्र के अकबर मलाही गांव स्थित एक सीमेंट गोडाउन में ट्रक में एक चालक का लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

    मृतक मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर निवासी नरेंद्र महतो का पुत्र राजेश कुमार बताया गया।ट्रक पर लटका शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

    सराय थाना क्षेत्र के सराय बेल कुंडा स्थित अकबर मलाही के निकट सीमेंट गोडाउन में लगी ट्रक में एक चालक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गोडाउन के कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण को दी।

    जांच में जुटी पुलिस

    घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। थाना अध्यक्ष ने गोदाम में तैनात कर्मी एवं अन्य चालकों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

    पूरे मामले की जांच-पड़ताल के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर निवासी नरेंद्र महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।

    बताया गया कि वह करताहा थाना के गुरमिया निवासी दिलिप राय का ट्रक चलाता था। जिस ट्रक को चालक चलाता था, उसी ट्रक में उसका फंदे से लटका हुआ शव मिला है।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ट्रक में फंदे से लटका हुआ चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।

    हत्या या आत्महत्या, पुलिस सुलझाएगी गुत्थी

    सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

    खबरें और भी

    स्वजनों के आने के बाद घटना की जानकारी का पता चल सकेगा। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Police News: बिहार के DGP ने जारी किया नया ऑर्डर; पुलिस अधिकारियों की मनमानी पर लगेगी रोक

    ब्लैक स्कॉर्पियो में बुलाया और मार दी गोली...फिर इलाज कराकर घर भी पहुंचाया, BJP नेता के साथ बिहार में वारदात