हाजीपुर में महिला होमगार्ड को बंधक बना दुष्कर्म, छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी
गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक तस्वीर। (जागरण)
HighLights
गृह रक्षा वाहिनी की सिपाही से दुष्कर्म का आरोप।
नाबालिग छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ का प्रयास।
पुलिस ने दोनों बहनों को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराया।
संवाद सूत्र, गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात गृह रक्षा वाहिनी की एक सिपाही को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म और उनकी नाबालिग छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने के प्रयास का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाने को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी दोनों पुत्री बेलवर हाट से सामान खरीद कर अपने लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते से दोनों का अपहरण कर उनकी बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, छोटी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।
जब दोनों पुत्रियों के घर आने में विलंब हुआ तो वह उनकी खोजबीन करने निकली तो पता चला कि सुबोध पासवान उसकी दोनों पुत्रियों का अपहरण कर अपने घर में रखे हुए है।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
इसकी सूचना के बाद उन्होंने गोरौल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर उनके दोनों पुत्रियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया।
दोनों को अर्द्ध मूर्छित अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया। जहां से दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है। आरोपितों के पुलिस बलों के साथ धक्का-मुक्की करने की बातें भी सामने आई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। छानबीन की जा रही है। उसके बाद इस घटना की प्राथमिकी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कालका मंदिर में मधुबनी की नाबालिग ने रचाई थी शादी, ढाई महीने बाद हत्या; पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव