यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
7 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग... बार-बार शादी से इनकार कर रहा था प्रेमी, प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो लोगों ने जबरन करा दी शादी
सात वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करा दी। यह घटना महनार नग ...और पढ़ें

HighLights
- महनार में प्रेमी के इंकार पर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी
- शादी देखने के लिए उमड़ी जबरदस्त भीड़
संवाद सहयोगी, महनार (वैशाली)। सात वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी करा दी। यह घटना महनार नगर में हुई।
बताया गया कि महनार नगर के स्टेशन रोड स्थित संगत मंदिर में उस समय लोगों की भीड़ जुटने लगी जब प्रेमी जोड़े की शादी कराने की खबर पूरे नगर क्षेत्र में फैली। प्रेमी जोड़े को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला -पुरुषों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।
युवक को बहन की चचेरी ननद से हुआ प्यार
बताया गया कि नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 11 सब्जी मंदिर रोड निवासी शिव कारण राम की पुत्री संगीता कुमारी एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर चकस्तूरी पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र अरुण कुमार के बीच बीते सात वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
लड़की उसके रिश्तेदार के यहां की है। बताया गया कि प्रेमी अरुण कुमार अपने बहन के यहां आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी बहन के चचेरी ननद के साथ बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया।
प्रेमिका का आरोप लड़के ने कहीं और रिश्ता नहीं होने दिया
प्रेमिका संगीता कुमारी का आरोप है कि प्रेमी ने उससे शादी का वादा कर परिवारवालों को दूसरे जगह शादी नहीं करने दी और कई बार लड़का अपने घर एवं अन्य जगहों पर घुमाने ले गया। जब लड़की के स्वजनों ने लड़का पर शादी का दबाव बनाया तो लड़का शादी करने से इनकार करने लगा।
इसी दौरान प्रेमी अरुण कुमार प्रेमिका संगीता से मिलने पंहुचा, जिसके बाद लड़की के स्वजन शादी कराने के लिए दोनों प्रेमी जोड़े को मंदिर में ले आए। स्थानीय लोगों ने दोनों की मंदिर में शादी करा दी। इस घटना की महनार में खूब चर्चा हो रही है।